Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जो मन, माता और भौतिक सुख के कारक ग्रह हैं। मात्र सवा दो दिन के लिए ही चंद्र किसी एक राशि में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच वो एक से दो बार नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं, जिसका गहरा प्रभाव भी देश-दुनिया समेत 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, बीते दिनों 4 दिसंबर 2024 को चंद्र देव ने पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 21वां स्थान प्राप्त है। ये एक शुभ नक्षत्र है, जिसके स्वामी सूर्य देव हैं। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर के कारण किन-किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
मेष राशि
दिसंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें जल्द जॉब मिल सकती है। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदे से अच्छा-खासा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नया घर या गाड़ी खरीदने का सपना जल्द मेष राशि के जातकों का पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन दिसंबर माह में इस राशि के लोगों का सुखमय रहेगा। सोलमेट के साथ समय बिताने से शादीशुदा कपल के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 4 जनवरी तक ये 3 राशियां जिएंगी ऐशो आराम की जिंदगी, बुध की कृपा से बढ़ेगी धन-संपत्ति!
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों को यदि त्वचा से संबंधी कोई बीमारी हो गई है, तो उससे इस हफ्ते उनको छुटकारा मिल जाएगा। दुकानदारों की सेल में पहले के मुकाबले अच्छी-खासी वृद्धि होगी। मोटा मुनाफा होने से कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से यदि उम्रदराज जातकों की सेहत खराब चल रही थी, तो जल्द उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। जो लोग लोहे या लकड़ी से जुड़ा काम करते हैं, उनके काम का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ होने से जल्द कारोबारी अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं।
तुला राशि
व्यापारिक यात्राएं तुला राशि के लोगों की सफल रहेंगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आने वाले दिनों में मोटा मुनाफा होगा। जमीन से जुड़ा कोई केस यदि कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। नए स्थानों पर घूमने के लिए शादीशुदा कपल जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। 30 से अधिक आयु के जातकों की सेहत आने वाले वाले दिनों में सही रहेगी। पैसों की कमी के कारण यदि तुला राशि के जातकों ने अपने बच्चे के कॉलेज की फीस नहीं दी है, तो धन लाभ होने से जल्द वो पूरी फीस दे पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines