Budh Gochar 2025: 4 जनवरी तक ये 3 राशियां जिएंगी ऐशो आराम की जिंदगी, बुध की कृपा से बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Budh Gochar: साल 2025 में 4 जनवरी को बुध देव धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव कहीं न कहीं कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन 12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए बुध गोचर बेहद लाभकारी रहेगा। चलिए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

Budh Gochar

जीवन में आएगी खुशहाली, बढ़ेगा सम्मान!

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध का ज्योतिष में खास महत्व है। बुध को बुद्धि, तर्क, त्वचा, वाणी, संचार और मित्रता का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो 20 से 21 दिनों तक किसी राशि में विराजमान रहते हैं। हालांकि इस बीच दो से तीन बार बुध का नक्षत्र परिवर्तन जरूर होता है। राशि गोचर के अलावा नक्षत्र परिवर्तन का भी गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, नए साल के पहले सप्ताह में बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। साल 2025 में 4 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध देव धनु राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं साल 2025 में होने वाले बुध गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

विज्ञापन

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध गोचर लाभकारी रहेगा। धन में वृद्धि के साथ-साथ कारोबारियों का समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा कपल के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे, जिससे रिश्ते पहले से ज्यादा और मजबूत होंगे। पिछले दो से तीन माह से जो कार्य आपके पूरे नहीं हो रहे थे, वो जल्द पूर्ण हो सकते हैं। दुकानदारों का दुकान खरीदने का सपना 4 जनवरी तक पूरा हो सकता है। बदलते मौसम में 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत सही रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

शादीशुदा जातकों के पार्टनर की इनकम में वृद्धि होगी, जिसके कारण कपल ऐशो आराम की जिंदगी जिएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले जातकों का समाज में नाम होगा। कोर्ट में यदि आपका कोई केस अटका हुआ है, तो 4 जनवरी तक उसमें आपको सफलता मिल सकती है। 34 से अधिक उम्र के जातकों को सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छात्रों को मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

नौकरीपेशा जातकों को कंपनी की तरफ से विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। साथी के साथ भरपूर समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। उम्रदराज जातक यदि अपने खानपान पर विशेष ध्यान देंगे, तो बदलते मौसम में सेहत अच्छी रहेगी। खुद के नाम पर मकान खरीदने का सपना दुकानदारों का जल्द पूरा हो सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में वृद्धि होने से जल्द वो अपने नाम पर कार खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ