✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingUddhav ThackerayIran Israel WarWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ज्योतिष / Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से शुरू हुआ इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, खुलेंगे सफलता के नए द्वार!

Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से शुरू हुआ इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, खुलेंगे सफलता के नए द्वार!

Chandra Gochar: बीते दिनों चंद्र देव ने गोचर कर लिया है, जिसका शुभ प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक तीन राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं चंद्र देव ने किस समय राशि परिवर्तन किया है। इसी के साथ आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों को चंद्र गोचर से विशेष लाभ हो सकता है।

Edited By: Nidhi Jain | Updated: Nov 30, 2024 07:07
धन-संपत्ति में होगी वृद्धि!

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को एक विशेष स्थान प्राप्त है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर करने के अलावा कुछ ग्रह वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं, जिसका अशुभ और शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। नवग्रहों में चंद्र देव का खास महत्व है, जो मन, माता, मस्तिष्क, बुद्धिमत्ता और स्वभाव के कारक ग्रह हैं। जब भी चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसके कारण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 22 नवंबर 2024 को प्रात: काल 5 बजकर 9 मिनट पर चंद्र ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 25 नवंबर 2024 को सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे चंद्र देव

कर्क राशि

बेरोजगार लोगों को चंद्र की विशेष कृपा से रोजगार मिल सकता है। छात्र वर्ग माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को जल्द सैलरी वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के मुनाफा में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। 30 से अधिक उम्र वाले जातकों को सिर दर्द की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ये भी पढ़ें- Budh Gochar: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों के घर पर लगेगा पैसों का अंबार! बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

कन्या राशि

पुराने निवेशों से कन्या राशि के जातकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। उम्रदराज जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पेट संबंधी रोग से नौकरीपेशा जातकों को मुक्ति मिल सकती है। काम में बढ़ोतरी होने से कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। पुराने निवेश से दुकानदारों को फायदा हो सकता है। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता चंद्र देव के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

कुंभ राशि

यदि आपकी राशि कुंभ है, तो आने वाले कुछ दिनों में आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। किसी को पैसे उधार दिए हैं, तो वो भी जल्द वापस मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के पद में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अगले हफ्ते तक सैलरी भी बढ़ सकती है। कारोबार के काम के चक्कर में कारोबारियों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दुकानदारों के काम में स्थिरता आएगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। 37 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत आने वाले कुछ दिनों तक सही रहेगी। ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस! डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Topics:

Aaj Ka RashifalAstrologychandra gochar

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.