---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Moon Transit: बुध की राशि में चंद्र गोचर, 3 राशियों के करियर-व्यापार और लव लाइफ में होगा सुधार!

Chandra Gochar 2024: मन के कारक ग्रह चंद्र आज राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसके कारण कुछ लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र देव गोचर करेंगे और उससे किन तीन राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: चंद्र एक शुभ ग्रह है, जिसका ज्योतिष में खास महत्व है। अन्य ग्रहों के मुकाबले चंद्र देव सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र देव मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 22 दिसंबर 2024, दिन रविवार को चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।

बुध देव को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जो बुद्धि, तर्क, वाणी, मित्र, संवाद, व्यापार, त्वचा, सुगंध और गणित के दाता हैं। इस समय चंद्र देव सिंह राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं आज चंद्र गोचर से किन-किन राशियों का भाग्य चमक सकता है।

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों पर चंद्र देव होंगे मेहरबान!

वृषभ राशि

चंद्र गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। मानसिक शांति का अहसास होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में उच्च पद और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टूडेंट अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 से पहले बुलंदियों पर होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा! मंगल-सूर्य बनाएंगे प्रतियुति योग

---विज्ञापन---

धनु राशि

छात्रों ने यदि इस साल कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 2025 से पहले सफलता मिलने की संभावना है। कारोबारियों और दुकानदारों को धन लाभ होगा, जिसके कारण वो आसानी से कर्ज के पैसे चुका पाएंगे। बिजनेसमैन अपने नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। सर्दी-जुकाम से लेकर रूखी-बेजान त्वचा से ठंड में उम्रदराज जातकों को छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

साल 2025 से पहले कारोबारियों को नया ऑर्डर मिल सकता है, जिससे उन्हें अच्छा-खासा लाभ होगा। दुकानदारों के काम में वृद्धि होगी। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा, जिसके बाद वो मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। सर्दी के मौसम में मीन राशि के जातकों की सेहत सही रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में संपत्ति का योग बन रहा है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो भरपूर समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। इससे कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: गुरु की उल्टी चाल इन 3 राशियों को बनाएगी अमीर, घर में आएगा नन्हा मेहमान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 22, 2024 11:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola