---विज्ञापन---

Zodiac Signs: 2025 से पहले बुलंदियों पर होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा! मंगल-सूर्य बनाएंगे प्रतियुति योग

Grah Gochar: साल 2025 के शुरू होने से पहले 25 दिसंबर 2024 को मंगल और सूर्य ग्रह मिलकर प्रतियुति योग बना रहे हैं। वैसे तो प्रतियुति योग का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।

Grah Gochar 2024: मंगल और सूर्य ग्रह का ज्योतिष में खास महत्व है। ये दोनों शुभ ग्रह हैं, जिनका आमतौर पर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो आत्मा के कारक ग्रह हैं। वहीं मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शौर्य का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। ये दोनों ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को सूर्य और मंगल एक दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिसके कारण प्रतियुति योग का निर्माण होगा। प्रतियुति योग को शुभ माना जाता है, जिसका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं साल 2025 से पहले मंगल-सूर्य के प्रतियुति योग से किन-किन राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर पहुंच सकता है।

---विज्ञापन---

2025 से पहले ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

मिथुन राशि

2025 के शुरू होने से पहले मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सूर्य और मंगल देव की विशेष कृपा से कारोबारियों के काम का विस्तार होगा। लंबे समय से यदि कोई दोस्त आपके पैसे नहीं दे रहा है, तो वो भी जल्द वापस मिल सकते हैं। जो लोग काफी समय से किसी एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें जल्द सैलरी वृद्धि का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि

युवाओं को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके बेहद काम आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, 2025 शुरू होने से पहले उनकी उनसे मुलाकात हो सकती है। कारोबारियों का मोटा मुनाफा होने की संभावना है। संपत्ति खरीदने के योग दुकानदारों की कुंडली में बन रहे हैं। साल 2025 से पहले उम्रदराज जातकों को कमर व जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे कुछ दिनों तक नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दुकानदारों को रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। साथ ही मुनाफे में भी वृद्धि होने के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित जातक अपने माता-पिता जी को विदेश घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों को गंभीर चोट लगी है, साल 2025 के शुरू होने से पहले उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: गुरु की उल्टी चाल इन 3 राशियों को बनाएगी अमीर, घर में आएगा नन्हा मेहमान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Dec 22, 2024 10:38 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola