Chandra Gochar 2025: चंद्र देव का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे मन, माता और भावना आदि का दाता माना जाता है। जब भी चंद्र की चाल बदलती है, तो उसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां वह 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है।
चंद्र की कृपा से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य!
मिथुन राशि
चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के रिश्तों पर पड़ेगा। घरवालों से विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस पार्टनर से विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। दुकानदार और कारोबारियों को निवेश से धन लाभ होगा, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा जीवन में परेशानियां चल रही हैं, तो रिश्ते में सुधार होने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु और राहु-केतु गोचर का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें बचाव के उपाय
सिंह राशि
मिथुन के अलावा सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। पुराने निवेश से कारोबारियों को अच्छा रिटर्न मिलेगा और काम का विस्तार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम की तारीफ होगी, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन लोगों की आयु 50 से 69 के बीच है, उनकी सेहत में सुधार होगा और दर्द से छुटकार मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संभावना है कि घर में किसी का विवाह तय हो सकता है।
वृश्चिक राशि
चंद्र की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में माहौल सही रहेगा। समय पर आप टारगेट पूरा कर लेंगे। कारोबारियों का काम बढ़ेगा, जिससे मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। घर में नया सदस्य जुड़ेगा, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में महाशिवरात्रि से पहले सच्चे प्रेम का आगमन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Guru Uday 2025: 27 दिन तक अस्त रहने के बाद जुलाई में उदय होंगे गुरु, इन 3 राशियों पर बरसाएंगे खुशियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines