---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Uday 2025: 27 दिन तक अस्त रहने के बाद जुलाई में उदय होंगे गुरु, इन 3 राशियों पर बरसाएंगे खुशियां!

Guru Uday5: साल 2025 में 12 जून को गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे, जो 27 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 27 दिन बाद जुलाई में गुरु के उदय होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Guru Uday 2025: देवगुरु बृहस्पति, जिसे गुरु भी कहा जाता है, उसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। शास्त्रों में बृहस्पति को ज्ञान, संतान, धन, विवाह, शिक्षा, करियर और धर्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी गुरु की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ अस्त और उदय भी होते हैं, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं जुलाई में किस समय गुरु ग्रह उदय होंगे और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

जुलाई में कब होंगे उदय?

पंचांग के मुताबिक, 12 जून 2025 को शाम 07:56 मिनट पर गुरु अस्त होंगे, जो 27 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 27 दिन बाद 9 जुलाई 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 44 मिनट पर गुरु उदय होंगे।

ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु और राहु-केतु गोचर का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें बचाव के उपाय

---विज्ञापन---

गुरु का उदय होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

वृषभ राशि

गुरु के उदय होने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। छात्रों की बुद्धि का विकास होगा। युवाओं को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जिसमें वो करियर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा, जिससे वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। हाल ही में जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरवालों के बीच विवाद चल रहा है, तो जल्द मनमुटाव दूर होने की संभावना है।

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी गुरु उदय का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो लोग मीडिया, हेल्थ और कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। पिछले साल यदि किसी से कर्ज लिया था, तो जल्द आप उनके पैसे वापस कर पाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों के संबंध बॉस संग मधुर होंगे। यदि आप मन लगाकर काम करेंगे, तो वो आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से जून और जुलाई का महीना कर्क राशि के लोगों के लिए सही रहेगा। घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

देवगुरु बृहस्पति का उदय होना धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी कर रहे जातक समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे, जिसके कारण बॉस आपके कार्य की तारीफ भी कर सकते हैं। कारोबारियों को अटका धन वापस मिल जाएगा। कोर्ट में जमीन को लेकर केस चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलेगा और सेहत में सुधार होगा। घर में नया सदस्य शामिल हो सकता है। आने वाले दो से तीन महीने में बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 24, 2025 09:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola