---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

Chandra Gochar 2025: आज से 16 दिन बाद 12 मार्च 2025 को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुधवार को चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र की बदली चाल से किन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे मन, माता और भावना आदि का दाता माना जाता है। जब भी चंद्र की चाल बदलती है, तो उसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां वह 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है।

चंद्र की कृपा से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य!

मिथुन राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के रिश्तों पर पड़ेगा। घरवालों से विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस पार्टनर से विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। दुकानदार और कारोबारियों को निवेश से धन लाभ होगा, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा जीवन में परेशानियां चल रही हैं, तो रिश्ते में सुधार होने की प्रबल संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु और राहु-केतु गोचर का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें बचाव के उपाय

सिंह राशि

मिथुन के अलावा सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। पुराने निवेश से कारोबारियों को अच्छा रिटर्न मिलेगा और काम का विस्तार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम की तारीफ होगी, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन लोगों की आयु 50 से 69 के बीच है, उनकी सेहत में सुधार होगा और दर्द से छुटकार मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संभावना है कि घर में किसी का विवाह तय हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

चंद्र की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में माहौल सही रहेगा। समय पर आप टारगेट पूरा कर लेंगे। कारोबारियों का काम बढ़ेगा, जिससे मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। घर में नया सदस्य जुड़ेगा, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में महाशिवरात्रि से पहले सच्चे प्रेम का आगमन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Guru Uday 2025: 27 दिन तक अस्त रहने के बाद जुलाई में उदय होंगे गुरु, इन 3 राशियों पर बरसाएंगे खुशियां!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 24, 2025 10:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola