नवग्रहों में से एक चंद्र को ज्योतिष शास्त्र में मन, रानी, माता, और सुख आदि का दाता माना गया है। एक तय समय के बाद चंद्र की चाल में बदलाव होता है, जिसका प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर भी पड़ता है। 9 ग्रहों में से चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जिसकी सबसे जल्दी चाल बदलती है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से 12 दिन बाद 23 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 30 मिनट पर चंद्र देव मकर में से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्म, दुख, मृत्यु और बीमारी का स्वामी माना जाता है। शनि की राशि कुंभ में चंद्र देव 25 अप्रैल 2025 को सुबह 3 बजकर 25 मिनट तक मौजूद रहेंगे, जिसके बाद वो मेष राशि में कदम रखेंगे। आइए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर 23 अप्रैल 2025 से पहले चंद्र देव खुशियां बरसाएंगे।
चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
लंबे समय से वृषभ राशि के जातक यदि आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो उनकी समस्याएं दूर होंगी। पुराने निवेश से मोटा मुनाफा होगा और कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आ रही बाधाएं कम होंगी। यदि आप अपने घरवालों को प्यार से समझाएंगे, तो वो आपकी बात को आसानी से समझ जाएंगे। जो लोग काफी समय से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें 23 अप्रैल 2025 से पहले प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर
कर्क राशि
चंद्र की कृपा से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबारियों के खर्चों में कमी आएगी, जिससे बचत बढ़ेगी। जीवनसाथी संग निकटता बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। यदि कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो 23 अप्रैल 2025 से पहले रिश्ता पक्का हो सकता है। सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो अच्छा फायदा होगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न दिखाएं और ज्यादा से ज्यादा योग करें।
कन्या राशि
23 अप्रैल 2025 से पहले का समय कन्या राशि के लोगों के हित में रहेगा। घर में खुशियों का वास होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि आपका किसी दोस्त से झगड़ा चल रहा है, तो अनबन दूर होगी। करियर के नए रास्ते खुलेंगे। जिन लोगों का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ है, वो अपनी डाइट पर ध्यान दें और समय पर दवाई लें। इससे जल्द आपकी सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Video: बुध, शनि और बृहस्पति का इस राशि के रिश्तों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, बार-बार होंगे टकराव!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines