Aaj ka Panchang: सावन का अंतिम सोमवार आज, जानें 4 अगस्त 2025 का पंचांग और राहु काल

Aaj ka Panchang: आज 04 अगस्त 2025 को सावन माह का अंतिम सोमवार है। आज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ महादेव की पूजा करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। चलिए अब जानते हैं 04 अगस्त के पंचांग और राहु काल के बारे में।

Aaj ka Panchang 04 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 04 August 2025: महादेव को समर्पित सावन माह का जल्द ही समापन होने वाला है। आज 04 अगस्त 2025 को सावन का अंतिम सोमवार है, जिसका सनातन धर्म में खास महत्व है। दरअसल, सोमवार का दिन भोले बाबा को समर्पित होता है। ऐसे में जब भी सावन माह में सोमवार आता है तो उस दिन पूजा-पाठ करने से साधक को ज्यादा लाभ होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा।

विज्ञापन

जबकि सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत ज्येष्ठा का संयोग बन रहा है। वहीं सुबह 11:42 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद रात तक वणिज रहने वाला है। योग की बात करें तो सुबह 07:04 मिनट तक ब्रह्म रहेगा, जिसके उपरांत इन्द्र का महासंयोग बन रहा है।

विज्ञापन

समर्पित: भगवान शंकर (सोमवार)

दिशा शूल: पूर्व

विज्ञापन

व्रत-त्योहार: सावन का अंतिम सोमवार

सम्वत और चंद्र मास

राष्ट्रीय कलैण्डर के अनुसार, 04 अगस्त 2025 को श्रावण 13, 1947 शक संवत है। जबकि 2082, कालयुक्त विक्रम संवत है। इसके अलावा आज पूर्णिमान्त और अमांत सावन है।

विज्ञापन

सूर्योदय व सूर्यास्त

आज प्रात: काल 05 बजकर 44 मिनट पर सूर्योदय और दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर चंद्रोदय होगा। जबकि शाम 07 बजकर 10 मिनट पर सूर्यास्त हो सकता है। बता दें कि 04 अगस्त को चंद्रास्त नहीं होगा। 05 अगस्त 2025 को सुबह 1 बजकर 29 मिनट के आसपास चंद्रास्त होने की संभावना है।

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

आज 04 अगस्त 2025 को सावन माह के अंतिम सोमवार को सूर्य और बुध देव कर्क राशि में रहेंगे। चंद्र देव के वृश्चिक राशि और मंगल ग्रह कन्या राशि में विराजमान होंगे। शनि देव की बात करें तो वो मीन राशि में रहेंगे। सोमवार को दिनभर राहु ग्रह कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। बता दें कि इस समय मिथुन राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की युति बनी हुई है यानी ये दोनों ग्रह मिथुन राशि में मौजूद हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ