Chandra Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए महेश नवमी के पर्व का खास महत्व है, जो ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कई शिवभक्त इस दिन उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक को शिव परिवार की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल 4 जून 2025 को महेश नवमी मनाई जाएगी।
ज्योतिष दृष्टि से भी महेश नवमी का दिन खास है, क्योंकि 4 जून 2025 को चंद्र का गोचर हो रहा है। चंद्र को मन, सुख, माता, विचार और मनोबल का दाता माना जाता है, जो महेश नवमी के दिन सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जिनका संबंध बुद्धि, त्वचा, कारोबार और वाणी से है। चलिए जानते हैं महेश नवमी पर किन तीन राशिवालों को चंद्र की कृपा से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
चंद्र के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशिवालों के ऊपर पड़ने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की लीडरशिप स्किल्स बूस्ट होंगी और वर्कप्लेस पर आपके आइडियाज सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। न्यू प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए सही समय है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिजनेस का विस्तार होगा। शादीशुदा जातक अपने इमोशन्स को खुलकर शेयर करेंगे तो रिश्तों में सुधार होगा।
- उपाय- शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Video: अंगारक योग का कुंभ राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
सिंह राशि
वृषभ के अलावा सिंह राशिवालों के जीवन में भी महेश नवमी के दिन खुशियों का आगमन होगा। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी हेल्थ बढ़िया रहेगी। कोई गंभीर रोग जून के शुरुआती दिनों में परेशान नहीं करेगा। करियर को लेकर युवा वर्ग फोकस होंगे। नए संपर्क से कारोबारियों को लाभ होना शुरू होगा। अविवाहित जातक अपने लव्ड वन्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। दुकानदारों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- उपाय- शिव जी को दूध और गंगाजल अर्पित करें।
कन्या राशि
महेश नवमी पर कन्या राशिवालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर से क्लियर कम्युनिकेशन रखेंगे तो गलतफहमियां नहीं होंगी। बल्कि बिजनेस को बढ़ाने की योजनाओं पर अच्छे से काम कर पाएंगे। फैमिली वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। नौकरीपेशा जातकों की करियर में प्रोग्रेस होगी और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत जून माह के शुरुआती दिनों में सही रहेगी। दुकानदारों के अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
- उपाय- शिव जी को भभूत अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Video: 30 जून तक ग्रह गोचर का क्या मीन राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव? जानें राशिफल-उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines