Pisces Horoscope 2025

Video: 30 जून तक ग्रह गोचर का क्या मीन राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव? जानें राशिफल-उपाय

Pisces Horoscope 2025: जून में समय-समय पर कई ग्रहों की जगह बदलेगी, जिसका गहरा प्रभाव मीन राशिवालों के जीवन के छोटे से छोटे पहलू पर पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 30 जून 2025 तक ग्रह गोचर के कारण मीन राशिवालों को फायदा होगा या नहीं।

Pisces Horoscope 2025: ग्रह गोचर के लिहाज से मई की तरह जून का महीना भी खास है। इस महीने समय-समय पर कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जून में राहु मीन राशिवालों के 12वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण उनके जीवन में तनाव बढ़ेगा। अचानक आपके सामने दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए नौकरी और कारोबार में विशेष सावधान रहें। राहु के अलावा छठे भाव में केतु के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होंगी।

विज्ञापन

जून में 12 तारीख को गुरु अस्त हो रहे हैं, जो आपके काम को प्रभावित करेंगे। इस बीच दूसरे भाव में शुक्र के विराजमान होने से थोड़ा लाभ होगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होने की संभावना है। जून में ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ का भी गोचर होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 30 जून 2025 तक सूर्य गोचर से मीन राशिवालों को लाभ होगा या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ