Chandra Gochar 2025: देशभर में आज 10 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। आज जगत के पाहनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। साथ ही व्रत रखना शुभ माना जाता है। हालांकि ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से हो गई है, जिसके कुछ समय बाद चंद्र का गोचर हुआ है। चंद्र देव ने 9 जून 2025 को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में कदम रखा है।
अनुराधा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 17वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। जिन जातकों का जन्म अनुराधा नक्षत्र में होता है, वो साहसी, महत्वकांक्षी, जिद्दी और दृढ़ निश्चयी वाले होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। चलिए जानते हैं चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से किन-किन राशिवालों की कमाई में उछाल आने की संभावना है।
कर्क राशि
चंद्र का ये गोचर कर्क राशिवालों के जीवन में तरक्की लाने वाला है। छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना चंद्र देव के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। कारोबारियों को छोटी अवधि की यात्राओं से लाभ होगा। परिवारवालों से घुलने-मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश में जुड़े जातकों को सरकारी कंपनी के साथ काम करने का शानदार अवसर मिलेगा। दुकानदारों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। बहन से चल रहा झगड़ा समाप्त होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- देवी त्रिपुरा सुंदरी की पूजा करें।
ये भी पढ़ें- Video: 30 जून तक तुला राशिवालों पर पड़ेगी शुक्र की अशुभ दृष्टि, जानें किन चीजों से बचना जरूरी?
कन्या राशि
चंद्र के विशेष आशीर्वाद से कन्या राशिवालों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग प्रॉपर्टी, गोल्ड, लकड़ी या लोहे से जुड़ा बिजनेस करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। खुद का काम करने के लिए समय अच्छा है। परिवारवालों के साथ वक्त व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। युवा वर्ग दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। उम्रदराज जातक यात्रा के दौरान अपनी सेहत पर ध्यान दें।
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- रात के समय चंद्र देव की पूजा करें।
कुंभ राशि
चंद्र ग्रह ने अनुराधा नक्षत्र में गोचर किया है, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। कुंभ को शनि की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। ऐसें में चंद्र के इस गोचर से कुंभ राशिवालों की कमाई में उछाल आने की संभावना है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। युवाओं को विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर में एक सदस्य जुड़ सकता है। मांगलिक कार्यों में भाग लेने से उम्रदराज जातकों को मानसिक शांति मिलेगी।
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- चांदी से बनी चीजों का दान करें।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines