---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: वृषभ संक्रांति पर चंद्र गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, करेंगे राशि परिवर्तन

वृषभ संक्रांति पर चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। चलिए जानते हैं वृषभ संक्रांति पर चंद्र की बदली चाल से किन 3 राशिवालों को लाभ होने की संभावना अधिक है।

---विज्ञापन---

साल में कुल 12 बार संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जिस भी राशि में सूर्य देव गोचर करते हैं, उस दिन उसी राशि के नाम से संक्रांति मनाई जाती है। 15 मई 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 20 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसलिए 15 मई 2025 को वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। वृषभ संक्रांति के शुभ दिन सूर्य गोचर के साथ-साथ चंद्र ग्रह की चाल में भी बदलाव होगा। चंद्र को जहां ग्रहों का राजा कहा जाता है, वहीं चंद्र ग्रहों की रानी हैं, जो मन, माता, मनोबल, सुख, विचार और चंचलता का नियंत्रण करती हैं।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 15 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर चंद्र ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं वृषभ संक्रांति पर चंद्र गोचर से किन-किन राशिवालों को लाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

15 मई 2025 को सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य की विशेष कृपा इस राशि के ऊपर बनी रहेगी। हालांकि सूर्य के अलावा चंद्र गोचर का भी शुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। पिछले कुछ समय से कोई काम पूरा नहीं हो रहा था तो उसके पूर्ण होने की संभावना है।

  • उपाय- रविवार के दिन व्रत रखें।
  • सावधानी- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2025: पहला बड़ा मंगल पर आज रात करें ये 3 उपाय, हनुमान जी की कृपा से भरेगी जेब

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

चंद्र गोचर से मिथुन राशिवालों को करियर में लाभ होगा। करियर के संबंध में किए गए प्रयास सफल होंगे। धन से जुड़ी समस्याएं कम होंगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। किसी की सलाह पर निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा। लोन के लिए अप्लाई किया है तो वो क्लियर हो जाएगा।

  • उपाय- चंद्र को जल अर्पित करें।
  • सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।

धनु राशि

वृषभ संक्रांति के शुभ दिन धनु राशिवालों को लाभ होने की संभावना है। जो लोग नया व्यापार खोलने की सोच रहे हैं, उन्हें किसी दोस्त के सहयोग से लाभ होगा। घर में नया सदस्य जुड़ेगा, जिसके आते ही परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---
  • उपाय- चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
  • सावधानी- रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों की कृपा से मई के दूसरे भाग में इस राशि के लोगों को होगा लाभ, नए रिश्ते बनने के योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2025 06:32 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola