Bada Mangal 2025: पहला बड़ा मंगल पर आज रात करें ये 3 उपाय, हनुमान जी की कृपा से भरेगी जेब

हनुमान भक्तों के लिए बड़ा मंगल का खास महत्व है। आज पहला बड़ा मंगल है, जिस दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए बड़ा मंगल की रात करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Bada Mangal 2025

इन उपायों से प्रसन्न होंगे हनुमान जी...

आज 13 मई 2025 से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है। आज पहला बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में ज्येष्ठ के महीने में मंगलवार के दिन ही राम जी की उनके परम भक्त हनुमान जी से मुलाकात हुई थी। इसलिए इस माह में आने वाले हर मंगलवार को बेहद शुभ माना जाता है और हनुमान जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग पहला बड़ा मंगल पर हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाते हैं, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

पूजा-पाठ के अलावा पहला बड़ा मंगल की रात कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज यानी 13 मई 2025 की रात करने वाले उपायों के बारे में।

विज्ञापन

हनुमान चालीसा का पाठ

आज पहला बड़ा मंगल की रात हनुमान जी की पूजा करें। उनके सामने घी का एक दीपक जलाएं और तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपका मन शांत होगा और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी। साथ ही घर में धन, वैभव, सुख, खुशहाली और प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

चौमुखी दीपक जलाएं

आज रात हनुमान जी के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और गृह क्लेश दूर होगा। साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

राम जी की पूजा करें

हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त माना जाता है। जो लोग राम जी की पूजा करते हैं, उन्हें हनुमान जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आज रात हनुमान जी की पूजा करने से पहले भगवान राम की पूजा करें। साथ ही राम नाम का जाप 108 बार करें। इससे आपको राम जी और हनुमान जी दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ