---विज्ञापन---

Moon Transit 2025: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों की बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Moon Transit: आज यानी 20 फरवरी 2025 को चंद्र देव ने गोचर कर लिया है। इस समय चंद्र देव वृश्चिक राशि में मौजूद हैं, जिसका स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। चलिए जानते हैं आज चंद्र गोचर से किन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है।

Moon Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को मन, माता, छाती, मनोबल और भावना आदि का कारक ग्रह माना गया है, जो मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 20 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर चंद्र देव ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, भाई, रक्त, युद्ध और सेना आदि के कारक हैं। चलिए जानते हैं आज चंद्र गोचर से किन तीन राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

मेष राशि

चंद्र गोचर से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। घरवालों के साथ विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है, उनके घर में जल्द नन्हा मेहमान आ सकता है। दुकानदार अपने पिता के नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। कारोबारी और नौकरी कर रहे जातकों को मोटा मुनाफा होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, उनका स्वास्थ्य कुछ दिनों तक उत्तम रहेगा। दर्द में भी गिरावट आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शनि की साढ़ेसाती से बढ़ेंगे इस राशि के खर्चे, बचत-सेहत में आएगी कमी!

कर्क राशि

मेष के अलावा कर्क राशि के जातकों के लिए भी चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। दोस्तों के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े कम होंगे। पिछले साल जिन लोगों ने दुकान खोली थी, उनके काम में अब बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण नौकरी कर रहे जातक मन लगाकर काम कर पाएंगे। जिन लोगों की आयु 40 से अधिक है, उन्हें दर्द से छुटकारा मिलेगा और सेहत में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि के लोगों के करियर पर पड़ेगा। युवाओं को जल्द ही जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, वो जीवनसाथी और माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। उम्रदराज जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। नौकरीपेशा, दुकानदार और बिजनेसमैन को धन लाभ होगा, जिसके कारण वो संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस महीने चंद्र की कृपा से अपना प्रेम मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 20, 2025 03:21 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola