Chandra Gochar 2024: 30 नवंबर से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रह करेंगे प्रवेश

Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ आपको उत्तम परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशि कौन सी है?

Chandra Gochar 2024

चंद्र गोचर 2024

विज्ञापन

Chandra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे तेज गति के साथ गोचर करने वाला ग्रह चंद्र है। एक राशि में करीब ढाई दिन के लिए चंद्र ग्रह विराजमान रहते हैं। जबकि, नक्षत्र में सिर्फ 1 दिन के लिए रहते हैं। वर्तमान में शनि की उच्च राशि तुला में विराजमान हैं। 30 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ सकेगा।

ज्योतिष के अनुसार 30 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र प्रवेश करेंगे। इस राशि में करीब ढाई दिन रहने के बाद 2 दिसंबर को गुरु बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश करेंगे। किन 3 राशियों के लिए चंद्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

चंद्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ चंद्र ग्रह आपके लिए उत्तम रहेगा। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। सोच समझकर कोई भी फैसला करें। मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। रुके कार्यों को जल्द पूरा कर सकेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका धन मिलेगा। बिना वजह की चिंता से मुक्त रहेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ हो सकेगा। थोड़ा सब्र रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सोच समझकर ही कोई फैसला लें। मन को शांत ही रहने दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कारोबार में तरक्की मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधित लाभ होने का योग है। आपके मान और सम्मान में बढ़ोतरी हो सकेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार हो सकेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ