Chandra Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 05 सितंबर 2024 से चंद्र देव बुध की राशि कन्या में संचार कर रहे हैं। हालांकि पहले से कन्या राशि में शुक्र देव और केतु ग्रह मौजूद हैं। 16 अगस्त 2024 से सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं, जिससे अगली राशि कन्या में शुभ ग्रह यानी शुक्र मौजूद हैं। इससे अति शुभ वेशी योग का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि वेशी योग साधक को राजयोग समान लाभ देता है। जिन लोगों की कुंडली में वेशी योग का प्रभाव पड़ता है, उन्हें जीवन में बहुत ही जल्दी सफलता मिलती है। चलिए जानते हैं इस बास सितंबर माह में बना वेशी योग किन-किन राशियों के जातकों को शुभ फल देगा।
मेष राशि
05 सितंबर 2024 से मेष राशि के लोगों के जीवन में चल रही सभी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। माता-पिता को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग साहित्य व लेखन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनकी कोई पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने के रास्ते में आ रही बाधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- 2025 में ये 3 राशियां राजा के समान जिएंगी जिंदगी, राहु ग्रह के गोचर से पलटेगी किस्मत
कुंभ राशि
आने वाले कुछ दिनों में कुंभ राशि के जातकों को करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है। इसके अलावा भौतिक सुखों में भी वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका लव पार्टनर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। अविवाहित लोगों की आने वाले कुछ दिनों में कोई पुरानी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।
मीन राशि
वेशी योग के निर्माण से सबसे ज्यादा आर्थिक लाभ मीन राशि के जातकों को होने की संभावना है। नौकरी में अपने काम का प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कारोबारियों के लंबे समय से रुके हुए पैसे उन्हें वापस मिल सकते हैं। पुराने निवेश से शादीशुदा लोगों को अब कई गुना धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा छात्रों के करियर से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिससे कुछ ही समय में वो बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej पर सुबह या शाम, किस समय करें पूजा; जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines