Chandra Gochar 2024: जल तत्व के देवता चंद्रमा का ज्योतिष में खास महत्व है। चंद्रमा को रानी, मन और माता का कारक ग्रह माना गया है। चंद्रमा यानी चंद्र एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसलिए चंद्र गोचर का सबसे जल्दी और गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 15 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को चंद्रमा ने मिथुन राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 17 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इससे पहले वो वृषभ राशि में मौजूद थे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन-किन राशियों का भंडार 2025 शुरू होने से पहले धन से भर सकता है।
चंद्र की कृपा से इन 3 राशियों को होगा फायदा!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर फायदेमंद रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। नया साल शुरू होने से पहले बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी, जिससे कारोबारियों को तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से मिथुन राशि के जातकों को जल्द शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दुकानदारों की कुंडली में नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
कन्या राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से यदि आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो जल्द उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कोर्ट में चल रहे संपत्ति विवाद में कन्या राशि के जातकों को जल्द छुटकारा मिल सकता है। 2025 शुरू होने से पहले अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रपोजल आ सकते हैं। दुकानदार अपने घर के पास एक और नई संपत्ति खरीद सकते हैं। 30 से अधिक उम्र के जातकों को मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि
नए साल के आरंभ होने से पहले कुंभ राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के पत्नी संग संबंध मधुर होंगे और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। दिसंबर माह में दुकानदार नई दुकान खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कुंडली में दुकान खरीदने का प्रबल योग बन रहा है। बिजनेसमैन के काम का विस्तार होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। बढ़ती ठंड में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines