Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव का खास महत्व है, जिसे मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्र देव एक राशि में मात्र सवा दो दिन के लिए रुकते हैं, जिसके बाद वो राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रहों में चंद्र ही एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी चाल बदलते हैं। ऐसे में समय-समय पर चंद्र देव की किसी न किसी ग्रह संग युति होती रहती है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव ने 13 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश किया है, जहां पर वह 15 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर बाद 04 बजकर 49 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं 13 अक्टूबर 2024 को हुआ चंद्र गोचर किन पांच राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति के कारण मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों की बुद्धि का विकास होगा और परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल होंगे। धन प्राप्ति की राह में कारोबारियों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जल्द ही उनका समाधान मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: चांद निकलने से पहले ही टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? जानें धार्मिक नियम
कर्क राशि
खुशमिजाज स्वभाव वाले व्यक्ति के नए मित्र बनेंगे, जिनके साथ समय बिताने से बेहद खुशी होगी। नौकरीपेशा जातकों के करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जिन लोगों के पैसे किसी दोस्त के पास अटके हुए हैं, उन्हें वो जल्द ही वापस मिल सकते हैं।
तुला राशि
मन के कारक ग्रह चंद्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों की आमदनी पर पड़ेगा। अपार धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। जिन लोगों की सैलरी अभी तक नहीं आई है, उन्हें जल्द ही अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। शादीशुदा जातकों को उनका साथी दोपहर बाद कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकता है।
धनु राशि
नौकरीपेशा जातकों के काम का लोड कम होगा, जिससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम आने वाले दो दिन में पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
कुंभ राशि
मेष, कर्क, तुला और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्र का गोचर शुभ रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा बॉस आपकी काम की भी तारीफ करेंगे। बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत! अपने ही नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines