Chandra Gochar: क्रिसमस पर चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा महालाभ, खुलेंगे सफलता के नए द्वार!

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव क्रिसमस के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। वैसे तो इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए चंद्र की चाल बदलना वरदान साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं बुधवार को किन तीन राशियों का भाग्य खुल सकता है।

Chandra Gochar 2024

धन में होगी वृद्धि, घर आएंगी खुशियां!

Chandra Gochar 2024: साल 2024 के खत्म होने से पहले क्रिसमस मनाया जाएगा, जिसका सेलिब्रेशन देश ही नहीं विदेश में भी होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, क्रिसमस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष में चंद्र को मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना गया है, जो मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन

25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को प्रात: काल 1 बजकर 50 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में से निकलकर तुला में गोचर करेंगे। शुक्र देव को तुला राशि का स्वामी माना जाता है, जो प्रेम, कला, सौंदर्य, आकर्षण और सौभाग्य आदि के दाता हैं। चलिए जानते हैं चंद्र के तुला राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को क्रिसमस के दिन महालाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

चंद्र की कृपा से 3 राशियों की होगी चांदी!

Singh Rashi

सिंह राशि

चंद्र देव इस समय सिंह राशि में मौजूद हैं। इसलिए उम्मीद है कि सिंह राशि के लोगों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंह राशि के लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों की नौकरी लगी है, उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। पेट से जुड़ी समस्या से छात्रों को छुटकारा मिल सकता है। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के काम को समाज में नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

Kanya rashi

विज्ञापन

कन्या राशि

क्रिसमस पर चंद्र देव की विशेष कृपा से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम बिजनेसमैन के एक के बाद एक पूर्ण हो जाएंगे। नए साल से पहले कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

tula rashi

विज्ञापन

तुला राशि

मन के कारक ग्रह चंद्र की विशेष कृपा से तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य सही रहेगा। युवाओं के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो साथी संग एक हफ्ते के लिए घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कारोबारियों की कुंडली में प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी, रियल स्टेट, मीडिया और मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े जातकों को जल्द अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम में तुला राशि के जातकों की सेहत उत्तम रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ