---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chanakya Niti: ऐसी महिलाएं स्वर्ग जैसे घर को भी नर्क में बदल देती हैं, कभी न रखें उनसे संबंध

Chanakya Niti: भारत के महानतम राजनीतिक विचारक और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तकों में कई ऐसी ज्ञानवर्धक बातें बताई हैं। इन बातों को अपना कर कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदल सकता है। उन्होंने अपने ग्रंथों में राजनीति से लेकर सामान्य नागरिकों के जनजीवन तक को उन्नति के पथ पर ले जाने वाली बातें […]

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: भारत के महानतम राजनीतिक विचारक और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तकों में कई ऐसी ज्ञानवर्धक बातें बताई हैं। इन बातों को अपना कर कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदल सकता है। उन्होंने अपने ग्रंथों में राजनीति से लेकर सामान्य नागरिकों के जनजीवन तक को उन्नति के पथ पर ले जाने वाली बातें कही हैं। उन्होंने मानव समाज में नारियों की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना है। इस बारे में उन्होंने अपने विचार भी रखे हैं, जानिए चाणक्य नीति की ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए अपनाएं ये सीख (Chanakya Niti)

भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों की पत्नी मधुर बोलने वाली, सुंदर और धन का संचय करने वाली होती हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। उनके घर में कभी भी किसी प्रकार का संकट आ भी जाएं तो वह भी सौभाग्य में बदल जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर

कभी न बताएं पत्नी को अपनी कमजोरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी किसी व्यक्ति को अपनी कमजोरी को अपनी पत्नी के सामने नहीं बताना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो पत्नी अपनी मांग पूरी करवाने के लिए पति को ब्लैकमेल कर सकती है।

---विज्ञापन---

महिलाओं में भी होता है बल

चाणक्य के अनुसार जिस प्रकार राजाओं का बल सेना, ब्राह्मण का बल ज्ञान और ब्रह्म विद्या है, उसी प्रकार महिलाओं का बल उनका रूप, शील, यौवन तथा वाणी होता है। इसका प्रयोग कर वे जो चाहें करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: आज ही घर ले आएं ये 3 चीजें, अगले एक वर्ष तक नहीं होगी पैसे की कमी

---विज्ञापन---

पत्नी के साथ शेयर न करें ये बातें

दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए कभी भी व्यक्ति को अपनी अपमानजनक बातें पत्नी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। अन्यथा महिलाएं भविष्य में इन्हीं बातों के जरिए उन्हें अपमानित कर सकती हैं।

कलहप्रिया स्त्री से दूर रहें

चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसी महिलाओं से संबंध न रखें जो कटु बोलती हों, कलहप्रिय हो और दूसरों को अपमानित करने में आनंदित होती हों। ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनके साथ संबंध रखना स्वयं के नाश को आमंत्रण देने जैसा है। ऐसी महिलाएं अपने स्वर्ग जैसे घर को भी नर्क बना देती हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 21, 2023 01:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola