Chanakya Niti Tips For Wealth: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के तौर पर स्वीकार किया गया है। कहा जाता है कि जब किसी जातक पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो धन का अभाव नहीं रहता। हालांकि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को जीवन में धन का अभाव रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए किन तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसका जिक्र चाणक्य ने किया है। जानिए, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आचार्य चाणक्य की नीति क्या कहती है।
मां लक्ष्मी कैसे होंगी प्रसन्न
1. चाणक्य के मुताबिक, जिस परिवार के सदस्य एक दूसरे के प्रति अच्छा आचरण और व्यवहार करते हैं। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही प्रत्येक सदस्य पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा जिस घर के सदस्य एक दूसरे के अच्छे काम की प्रशंसा करते हैं, नॉलेज का आदान-प्रदान करते हैं, उस घर में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं।
2. चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में अतिथि का सत्कार किया जाता है। यानी जिस घर से अतिथि खाली हाथ नहीं लौटते या जहां अतिथि को प्रेम पूर्वक भोजन कराकर विदाई की जाती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही साथ ऐसे घरों में धन-धौलत की कमी नहीं होती है।
3. चाणक्य नीति के मुताबिक, जिस घर में पति-पत्नी आपस में लड़ते-झगड़ते नहीं हैं, ऐसे घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। यहां चाणक्य नीति का संदेश यह है कि पति-पत्नी को हमेशा आपस में प्रेम बनाकर रखना चाहिए। इसमें कमी होने पर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढें: हमेशा गुप्त रखें 6 बात, जानें चाणक्य नीति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines