Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत ही नहीं दुनिया के श्रेष्ठ विद्वान में से एक माने जाते हैं। इन्हें समाज शास्त्र अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति का परम ज्ञाता माना जाता है। प्राचीन काल में चाणक्य द्वारा बताई गई नितियां आज भी समाज के लिए उतनी ही उपयोगी है जितना है उस समय समय में था। आज भी उनकी शिक्षाएं लोगों को जीवन में सफल बनाने और प्रेरित करने का काम कर रही है।
आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र की बताई गई कई बातें कटु जरुर लगती है, लेकिन वह मनुष्य को जीवन की सच्चाई से अवगत कराती है। आज भी अगर कोई व्यक्ति इनकी बताई गई बातों का ध्यान रखे तो वह अनचाही समस्याओं से न सिर्फ बच सकता है, बल्कि एक सफल और संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। इसी कड़ी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि हमें कुछ खास तरह के लोगों से दूर रहना चाहिए।
1. पाप हो जिसकी नजर में
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताते हैं कि मनुष्य को ऐसे व्यक्ति भी व्यक्ति से मित्रता नहीं करनी चाहिए जिसकी नजर में पाप हो। ऐसी व्यक्ति के साथ मित्रता आपको कभी और कहीं भी मुश्किल में डाल सकता है। जिस व्यक्ति की नजर में पाप है तो वह कभी भी आपके परिवार को भी अच्छी दृष्टि से नहीं देखेगा और इस कारण कभी भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
2. बुरी आदत वाले व्यक्ति से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार दुष्ट व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसा व्यक्ति जो बुरी आदतों से घिरा हो उसके साथ दोस्ती कभी भी हित में नहीं होता। आपके जीवन को भी उसकी खराब आदतें प्रभावित कर सकती है। अपनी आदत के मुताबिक दुष्ट व्यक्ति आपके साथ भी कभी की दुष्टता कर सकता है और आप कभी भी मुश्किल में घिर सकते हैं।
3. गलत जगह रहने वाले लोगों से न करें दोस्ती
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि हमें ऐसे किसी भी व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए जो बुरे यानी गलत जगह पर रहता है। गलत यानी बुरे स्थान पर रहने वाला व्यक्ति लंबे समय तक खुद को उस जगह की बुराइयों से दूर नहीं रख पाता। ऐसे में ऐसे व्यक्ति के साथ मित्रता आपके जीवन पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि अच्छे स्थान पर अच्छे लोगों के बीच रहने वाले व्यक्ति के साथ ही दोस्ती करें।
यह भी पढ़ें- चाणक्य के इन 6 मंत्रों से खुल जाएगी किस्मत, कामयाबी चूमेगी कदम
4. बड़ों के साथ जो करता हो बुरा व्यवहार
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में आगे कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए जिनका स्वभाव अच्छा न हो। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान, पत्नी और बच्चों की इज्जत और बड़े के साथ अच्छा व्यवहार न करता हो उसके साथ कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि जो इंसान अपने जन्म देने वाले माता-पिता का सम्मान तक नहीं कर सकता, वह किसी और के साथ कैसे दोस्ती और मित्रता निभा सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से सलाह जरूर लें।)
यह भी पढ़ें- चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो, भूलकर भी न बताएं ये 4 बात
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines