---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

8 अप्रैल से शुरू होगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, बुध उदय से बढ़ेगी परेशानियां

बुध ग्रह अभी वक्री और अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। वहीं, बुध ग्रह का उदय 8 अप्रैल, 2025 होगा। उनके उदय होने से इसका नकारात्मक प्रभाव इन 3 राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मंगलवार 18 मार्च, 2025 की शाम में 7 बजकर 20 मिनट को बुद्धि, वाणी और व्यापार के स्वामी और नियंत्रक ग्रह बुध न केवल वक्री बल्कि अस्त होकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वे अस्त अवस्था में कुल 21 दिनों तक रहेंगे। आपको बता दें कि बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जिनके अस्त होने से बुध ग्रह के फल देने की शक्ति पर बेहद नकारात्मक असर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह का उदय 8 अप्रैल, 2025 की सुबह में 5 बजकर 4 मिनट पर होगी।

बुध उदय का राशियों पर असर

यूं तो बुध उदय की ज्योतिषीय घटना का असर अधिकांश राशियों पर शुभ रहेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बुध का उदय इन इन राशियों के लिए मुख्य रूप से मानसिक स्थिति, संवाद और निर्णय लेने के मामलों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर बुध उदय का प्रभाव विशेष रूप से अधिक देखा जाएगा। आपको मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। आप अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, परिवार और कामकाजी जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और शांतिपूर्वक विचार करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बुध का उदय आपके कामकाजी जीवन में तनाव ला सकता है और आपकी योजनाएं अपेक्षाकृत जटिल हो सकती हैं। दूसरों से संवाद में गलतफहमी हो सकती है, जिससे कार्यों में रुकावट आ सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, खासकर मानसिक दबाव के कारण।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस समय यात्रा या शिक्षा के मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बुध के प्रभाव से आपके विचारों में भ्रम और असमंजस उत्पन्न हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में भी कुछ बदलाव आ सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। दूसरों से संपर्क और बातचीत में सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी बातें गलत समझी जा सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 22, 2025 09:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola