Chaitra Navratri Zodiac Sign: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रही है।हिंदू धर्म को मानने वाले लोग मंदिरों और अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। साथ ही मां भगवती के नव स्वरूपों की पूजा भी करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की चैत्र नवरात्रि पर कई सारे शुभ योग और संयोग बन रहे हैं।
बता दें कि इस दिन सर्वार्थ अमृत सिद्धि, सिद्धि योग, रवि योग, आयुष्मान योग और पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही कई राजयोग भी बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति बहुत ही शुभ और अच्छी है। जिसके कारण नवरात्रि पर 5 राजयोग बन रहे हैं। नवरात्रि पर 5 राजयोगों को बनने से महासंयोग भी बन रहे हैं।
नवरात्रि पर कौन-कौन बन रहे हैं 5 राजयोग
ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्र में चंद्र देव मेष राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति है। मेष राशि में चंद्रमा और गुरु बृहस्पति मिलकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। उसके बाद शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं जहां बुध देव के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। मेष राशि में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य राजयोग बनेगा।
उसके बाद शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में मालव्य राजयोग बनाएंगे। उसके बाद नवरात्रि के पहले दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग दोनों एक साथ ही पड़ रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यह राजयोग 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ है। तो आइए उन पांच राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चैत्र नवरात्रि पर किस राशि की चमकेगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि पर शुभ संयोग और राजयोग के बनने से पांच राशियों का भाग्य बदलने वाला है। बता दें कि इन 5 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ये पांच राशियां मेष, वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोग हैं। ये पांच राशियों को कारोबार में अच्छा-खास धन का लाभ होगा। नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर सफल होंगे।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के कुछ देर पहले क्यों बंद हो जाती है आवाज?
यह भी पढ़ें- भाग्य के कारक ग्रह जल्द करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय
यह भी पढ़ें- 8 अप्रैल को इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के आसार, सूर्य ग्रहण का पड़ेगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 mins agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines