Chaitra Navratri: इस समय चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। सभी भक्त श्रद्धालु अपने-अपने इष्टदेवों की आराधना में जुटे हुए हैं। नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी पर बहुत ही शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। यदि इन मुहूर्तों में कोई कार्य आरंभ किया जाए तो निश्चित रूप से उसमें सफलता प्राप्त होगी।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार अष्टमी और रामनवमी पर सर्वार्थसिद्धि योग और गुरु पुष्य जैसे योग बन रहे हैं। इन्हें शास्त्रों में समस्त मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। आप भी यदि कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं या कुछ खरीदना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। जानिए किस दिन कौन-कौनसे मुहूर्त बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान नृसिंह के इस मंत्र का सिर्फ 51 बार करें पाठ, 21 दिन में होगी हर इच्छा पूरी
अष्टमी और नवमी पर बनेंगे ये शुभ संयोग (Chaitra Navratri)
अष्टमी, 29 मार्च 2023 (बुधवार)
इस दिन जया अष्टमी है, साथ ही महालक्ष्मी और शोभन नामक दो अति शुभ संयोग बनेंगे। इन मुहूर्तों में आप जो भी स्टार्ट करेंगे, उसी में भला होगा। यदि आप प्रॉपर्टी, व्हीकल, ज्वैलरी या नए कपड़े खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी उत्तम समय है।
यह भी पढ़ें: रातोंरात आपको करोड़पति बना सकती है यह छोटी सी मूर्ति, जानिए कैसे?
रामनवमी, 30 मार्च 2023 (गुरुवार)
नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर रवि योग, अमृत सिद्धि तथा सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इन तीनों योगों को अबूझ मुहूर्त कहा गया है। इनमें जिस भी कार्य को आरंभ किया जाता है, उसी में सफलता मिलती है। यही नहीं, इस दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग भी बन रहा है जो अपने आप में हर कार्य के लिए अतिउत्तम माना गया है। इन मुहूर्तों में आप जो भी कार्य चाहें, जिस भी सेक्टर में चाहें, उसी में आरंभ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines