---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

चैत्र नवरात्र 30 मार्च से होगा शुरू, घर लाएं ये 4 खास चीजें, मां दुर्गा होंगी बेहद प्रसन्न

चैत्र नवरात्रि का पर्व सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति का अवसर प्रदान करता है। यदि आप नवरात्रि में कुछ खास वस्तुएं घर लाते हैं, तो न केवल मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास चीजें?

---विज्ञापन---

चैत्र नवरात्रि का पर्व हर साल विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान माता दुर्गा की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के इन 9 दिनों में यदि कुछ विशेष वस्तुएं घर लाई जाएं, तो घर में सुख, समृद्धि और बरकत बढ़ती है। आइए जानते हैं कि इस बार नवरात्रि में कौन सी चीजें घर में लानी चाहिए, जो जीवन में शुभता और धन वृद्धि का कारण बन सकती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

धातु का हाथी

नवरात्रि के इस खास समय में घर पर धातु का हाथी लाना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर चांदी का हाथी बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी है। अगर आप चांदी का हाथी घर में रखते हैं, तो यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा और जीवन में धन की बरकत होगी। हाथी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखना विशेष रूप से शुभ है।

---विज्ञापन---

चांदी का सिक्का

चैत्र नवरात्रि में चांदी का सिक्का घर लाना भी बहुत शुभ होता है। अगर इस सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश का चित्र बना हुआ हो, तो यह और भी ज्यादा लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी के सिक्के से घर में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आपके पास पर्याप्त धन है, तो आप सोने का सिक्का भी ले सकते हैं, जिससे आपके घर में अपार धन की वर्षा हो सकती है।

कमल का फूल

नवरात्रि के दौरान घर में कमल का फूल या इससे संबंधित चित्र लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी दुर्गा के साथ लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके घर पर बनी रहती है और घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है। यदि आप कमल के असली फूल नहीं ले सकते, तो आप कमल के चित्र या मूर्ति को भी घर में स्थापित कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

सोलह श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के दौरान सोलह श्रृंगार का सामान घर पर लाना भी एक शुभ कार्य माना जाता है। यह सामान घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में सुख-शांति का वातावरण होता है। सोलह श्रृंगार में विभिन्न प्रकार की आभूषण और श्रृंगार सामग्री आती है, जो विशेष रूप से देवी पूजा के लिए उपयोगी होती है।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 23, 2025 03:01 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola