Capricorn Love Rashifal 2026: मकर राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहां पढ़ें वार्षिक प्रेम राशिफल

Love Rashifal 2026 Prediction: मकर राशि के लोगों के लिए साल 2026 औसत से बेहतर रहेगा. नए साल में आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा. चलिए आपकी लव लाइफ 2026 में कैसी रहेगी इसके बारे में जानते हैं?

Capricorn Love Rashifal 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Love Horoscope 2026 Prediction: मकर राशि, राशि चक्र की 10वीं राशि है. मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि ग्रह हैं. शनिदेव को न्याय और कर्मफल दाता माना जाता है. कर्म, अनुशासन, न्याय, आयु और दुख के कारक ग्रह हैं. शनि ग्रह के प्रभाव से मकर राशि वाले लोग शनि के प्रभाव से दृढ़निश्चयी, जिम्मेदार और मेहनती होते हैं. मकर राशि वालों का जीवन 2026 में कैसा रहेगा और इनकी लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मकर राशि प्रेम जीवन

मकर राशि वालों के लिए प्रेम जीवन औसत से बेहकर रहेगा. सच्चा प्रेम करने वालों का रिश्ता अच्छा रहेगा लेकिन दिखावा करने वालों को शनिदेव के प्रभाव से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों को रिश्ता भी टूट सकता है. आपको शुक्र ग्रह अनुकूल प्रभाव देंगे. आप जून से लेकर अक्टूबर के बीच रिश्तों को मधुर बनाए रखें. जिन लोगों के रिश्ते में प्रेम का अभाव है उन लोगों का रिश्ता कमजोर पड़ सकता है. सच्चा प्रेम करने वाले लोगों का प्रेम संबंध अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि वैवाहिक जीवन

मकर राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा. आपका पूरा साल विवाह के लिए मुश्किल भरा रह सकता है लेकिन जून से लेकर अक्टूबर तक विवाह के लिए शुभ माना जाएगा. आप सगाई और विवाह के बीच ज्यादा अंतर न रखें. आप सगाई के बाद विवाह कर लें. आपके लिए जून से लेकर अक्टूबर तक का समय अच्छा रहेगा. आप किसी समस्या से परेशान थे तो वैवाहिक जीवन में इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी.

मकर राशि वालों के लिए उपाय

मकर राशि वालों को नए साल में बेहतर जीवन के लिए कई खास उपायों को करना चाहिए. आप लोग माता और माता के समान सभी स्त्रियों का सम्मान करें और संबंध मजबूत बनाएं. हर गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं. आप नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करें. इन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ