Love Horoscope 2026 Prediction: कर्क राशि चौथी राशी है कर्क वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह को मन, भावनाओं और माता का कारक माना जाता है. कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए 2026 में समय अनुकूल रहेगा. आपकी लव लाइफ में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी. कर्क राशि वालों की लव लाइफ के लिए पूरा साल कैसा रहेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन में क्या होगा और बेहतर समय के लिए क्या उपाय करें.
कर्क राशि प्रेम जीवन
वर्ष 2026 प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा. देवगुरु बृहस्पति की कृपा से जून तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको रिश्ते में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. सिंगल लोगों को किसी से प्रेम हो सकता है और जो लोग पहले से संबंध में है उनका प्रेम बढ़ेगा. जून से अक्टूबर तक का समय थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. हालांकि, आपके रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है यानी किसी कारण से एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?
कर्क राशि वैवाहिक जीवन
वैवाहिक जीवन की दृष्टि से साल अच्छा रहेगा. कर्क राशि के विवाह योग्य जातकों को 2026 में नए रिश्ते आ सकते हैं. इस साल कर्क राशि वालों की सगाई हो सकती है. इसके साथ ही विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. आपके लिए जून तक का समय अच्छा रहेगा इसके बाद जून से लेकर अक्टूबर तक शादी और सगाई की बात आगे नहीं बढ़ सकेगी. आपको इस समय दांपत्य जीवन में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आप समझदारी से वैवाहिक जीवन की समस्या को सुलझा सकते हैं.
कर्क राशि वालों के लिए उपाय
कर्क राशि के लोग नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं और हर चौथे महीने में आप 4 जटा वाले नारियल को बहते हुए पानी में प्रवाहित करें. इसके अलावा चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें. इन उपाय को करने से आपका साल अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines