Guru Pushya: 27 अप्रैल को गुरु पुष्य पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इन चीजों को खरीदते ही संवर जाएगी किस्मत
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Guru Pushya: इस वर्ष अप्रैल माह ज्योतिष के हिसाब से अत्यधिक उथलपुथल वाला रहा है। इस माह में सूर्य ग्रहण होने के साथ-साथ चार ग्रहों (सूर्य, गुरु, बुध और राहु) की मेष राशि में युति बनी। इनके अलावा भी कई अन्य ग्रहों का गोचर हुआ। अब अप्रैल माह के अंत में गुरु पुष्य योग बन रहा है।
ज्योतिष में गुरु पुष्य योग को अत्यन्त शुभ माना गया है। जब भी पुष्य योग गुरुवार के दिन आता है तो उसे ही गुरु पुष्य योग कहते हैं। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य अवश्य ही शुभ फलदायक रहते हैं। यही नहीं, प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से भी भाग्योदय होता है।
यह भी पढ़ें: अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
पंचांग की गणना के अनुसार गुरु पुष्य योग 27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को आ रहा है। यह 27 अप्रैल को सुबह 7.00 बजे आरंभ होगा तथा इसका समापन अगले दिन 28 अप्रैल को सुबह 5.06 बजे होगा। इस प्रकार पूरे दिन और रात गुरु पुष्य योग बन रहा है। हालांकि दोपहर में भद्रा भी लग रही है। इस दिन बैसाख माह की सप्तमी तिथि भी है। इस दिन पुष्य योग के साथ-साथ अमृत सिद्धि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं जो इसे और भी अधिक शुभ बना रहे हैं।
इस दिन शुभ, लाभ और अमृत के चौघड़िया बन रहे हैं। इन मुहूर्तों में आप किसी भी शुभ कार्य को कर सकते हैं। चौघड़िया इस प्रकार हैं।
शुभ का चौघड़िया: सुबह 5:07 बजे से 06:45 बजे तक
लाभ का चौघड़िया: सुबह 11:38 बजे से दोपहर 1:16 बजे तक
अमृत का चौघड़िया: दोपहर 1:16 बजे से 2:53 बजे तक
शुभ का चौघड़िया: दोपहर 4:31 बजे से 6:09 बजे तक
शास्त्रों के अनुसार गुरु पुष्य योग सर्वाधिक शुभ योगों में से एक है। इस योग में आप सभी प्रकार के मांगलिक व धार्मिक कार्य कर सकते हैं। यदि आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इस दिन ज्वैलरी, सोना, चांदी, प्रॉपर्टी या देव प्रतिमा खरीद सकते हैं। नए वस्त्र व इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की भी खरीद की जा सकती है। इन सभी को खरीदना आपके लिए विशेष सौभाग्यदायक रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: