Budhwar Ke Upay: आज 8 फरवरी 2023, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। हिंदू सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी को समर्पित है। प्रत्येक मंगल कार्य में गणेश जी को प्रथम स्थान दिया गया है और इनके पूजन के बाद ही कोई शुभ कार्य संपन्न होता है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और शुभता का वास होता है। इनकी पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है।
मान्यता है कि बुधवार का दिन बिगड़े कामों को बनाने के लिए उत्तम होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जहां विघ्नविनाशक का वास होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और माता लक्ष्मी भी विराजती हैं। इनकी कृपा से सब मंगल ही मंगल होता है।
यह भी पढ़िए – Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज तृतीया पर इन कामों में मिलेगी सफलता
मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन यदि विधि-विधान के साथ सच्चे मन से भगवान गणेश जी का पूजन किया जाए तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यदि आप अपने जीवन में धन संबंधी समेत किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो बुधवार के दिन यह विशेष उपाय जरूर अपनाएं।
बुधवार को करें ये काम (Budhwar Ke Upay)
– प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाने जीवन में कभी परेशानियां नहीं आती है और गणेश जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
– मनोकामना की पूर्ति के लिए बुधवार के दिन आप गणेश जी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा जब तक करें तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो जाए।
– बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
– यदि बुध कमजोर है तो अपने पास हमेशा हरे रंग का रुमाल रखें।
– बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।
– बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या घास खिलाने से रुके हुए काम गतिशील हो जाते हैं। हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
– बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
– गणेशजी को मोदक यानी लड्डू अतिप्रिय हैं। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
– शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए बुधवार के दिन या प्रतिदिन श्री गणेश बीज मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जरूर जप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
– अगर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब है, तो ऐसे व्यक्ति को बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 या 42 जावित्री अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
– यदि आप पर कोई कर्ज है और आप उसे चुका नहीं पा रहें हैं, तो बुधवार के दिन सवा पाव साबुत मूंग उबालकर, उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं। इस उपाय को लगातार पांच से सात बुधवार तक करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines