Budhwar ke Upay : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित है। आज बुधवार का दिन है और आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में बुधवार के दिन गणपति जी की विधि-विधान के साथ आराधना करने से जीवन में किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आती हैं। साथ ही बुद्धि और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव कहा जाता है। किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने के बाद जीवन धन-धान्य हो जाता है। आज इस खबर में जानेंगे गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ें- आज 3 राशियों को मिलेगी धन की सौगात, आर्थिक मामलों में रहेंगे खुशहाल
बुधवार के दिन करें चमत्कारी उपाय
बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा और लड्डू अर्पित कर सकते हैं। क्योंकि भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू बेहद प्रिय है। मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
बुधवार के दिन सुबह स्नान करके भगवान गणेश को प्रणाम करें और आसन पर बैठकर श्री गणेशाय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें। ऐसा करने से भगवान श्री गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही आशीर्वाद भी देते हैं। रिश्ते मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़ें- आज गणेश जी 3, 5 और 8 मूलांक को देंगे आशीर्वाद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में मिठास बनाए रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन बप्पा को श्री गणेश की पूजा करते समय हल्दी में घी मिलाकर माथे पर टीका लगाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मिठास से भर जाता है।
अगर आप सभी तरह की मुसीबत से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines