Budhwar Ke Upay: सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किस देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। जो जातक इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से करते हैं, उन्हें भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। उन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सभी समस्याओं से मुक्ति के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन बुध देव को समर्पित है। बुध देव ग्रहों का राजकुमार है। ऐसे में जिस जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है, तो उन्हें शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए कुंडली में बुध की स्थिति प्रबल करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करना हैं, तो उनके लिए बुधवार का दिन बेहद ही शुभ है। मान्यता है इस दिन कुछ उपाय करने से बुध की स्थिति ठीक हो जाती है। तो आइए खबर में जानते हैं बुधवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो जाती है।
यह भी पढ़ें- कब है मोक्षदा एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और महत्व
गणेश स्तोत्र का पाठ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है गणेश स्तोत्र का पाठ करने गणपति की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को दूर्वा बेहद ही प्रिया है। मान्यता है कि जो जातक बुधवार के दिन 11 दूर्वा का गांठ भगवान गणेश पर अर्पित करता है उन्हें भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
मंत्र का जाप करें
यदि आप बुधवार के दिन मां दुर्गा की आराधना करते हैं साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप 5, 11, या 108 बार करते हैं, तो इससे आपको बुध दोष से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- धनु संक्रांति पर विनायक चतुर्थी का खास संयोग, जानें विधि और महत्व
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines