हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगले 26 दिन सोने जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुध संग राहु भी बरसाएंगे धन

Budha Rahu Trikon: अगस्त महीने में सिंह राशि बेहद हलचलों वाली राशि साबित हो रही है। इसी राशि में बुध और राहु के साथ त्रिकोण अवस्था का निर्माण कर हैं। बुध-राहु का यह त्रिकोण योग 3 राशियों के जातकों को अपार धन के साथ हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budha Rahu Trikon: राशिचक्र में ग्रहों की चाल से कभी अशुभ योग-संयोग बनते हैं, तो कभी शुभ। यह भी देखा गया है कि कभी-कभी अशुभ और पापी ग्रह भी शुभ संयोग बना देते हैं। ऐसा ही एक शुभ संयोग अगस्त के महीने में बन रहा है। बता दें, अगस्त 2024 में सिंह राशि बेहद हलचलों वाली राशि है। इसी राशि में बुध विराजमान रहकर  राहु के साथ त्रिकोण योग जैसे एक खास और शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं।

ऐसे बना बुध-राहु त्रिकोण योग

5 अगस्त, 2024 से वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। वक्री होकर उल्टी चाल चलते हुए बुध सिंह से कर्क राशि में आ गए हैं। जब बुध वक्री होते हैं, तो अधिक बली हो जाते हैं। इससे वक्री बुध का अधिक असर कर्क राशि पर हो रहा है। इस अवस्था में बुध 4 सितंबर तक रहने वाले हैं और राहु ग्रह के साथ त्रिकोण योग बना रहे हैं। इस प्रकार बुध और राहु के बीच मित्रता का भाव होने से बुध के साथ राहु भी प्रभावी हो गए हैं।

बुध-राहु त्रिकोण का राशियों पर असर

विज्ञापन

कर्क राशि

आपको बुध-राहु त्रिकोण योग से काफी लाभ होने की संभावना है। आपके प्रयासों से धन आमद के नए स्रोत खुलेंगे। आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होने की संभावना है। बुध के असर आपकी वाणी और बातचीत के अंदाज में आकर्षण बढेगा। स्टूडेंट्स और सेल्समैन का इसका विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की भी आय बढ़ने की पूरी संभावना है। व्यापारियों को भी कई क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। बड़ी बहन की मदद से आपके रुके हुए काम बन जाएंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी फलदायी हो सकता है। एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोग काफी लाभ में रहेंगे। स्टूडेंट्स जातकों को उनके प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ हो सकता है। टीचर और सीनियर का हेल्प मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। विदेशी व्यापार से भी खूब धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का समय उनके अनुकूल होगा। आप धन की बचत करने में कामयाब होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आप सही निर्णय लेने सक्षम होंगे। आपका फोकस पूरी तरह से धन कमाने में होगा। इसका असर आपके बैंक बैलेंस पर भी दिखेगा। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। आपको निवेश से भी लाभ होने की उम्मीद है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील हो सकती है। ऑनलाइन व्यवसाय करने वाले लोग विशेष फायदे में रहेंगे। मैरिड लोगों की लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola