Budh Vakri 2026 Effect: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिन्हें ग्रहों के राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है. 26 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री हुए हैं, जो 21 मार्च 2026 यानी कुल 23 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे. हालांकि, इस दौरान सभी 12 राशियों के जातकों की बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति, त्वचा रोग व वाणी में बदलाव आने की संभावना है.
चलिए अब जानते हैं 26 फरवरी 2026 से लेकर 21 मार्च 2026 तक किन 3 राशियों को बुध की उल्टी चाल यानी वक्री से लाभ होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली के 9वें भाव में बुध ग्रह वक्री हुए हैं, जो उनके लिए शुभ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के 9वें भाव का संबंध भाग्य, पिता, धर्म और उच्च शिक्षा से है. ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में आपको हर काम में भाग्य के साथ के कारण सफलता मिलेगी. इसके अलावा पिता के साथ संबंध सही होंगे. साथ ही उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इस दौरान आपकी धर्म-कर्म में रुचि भी बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव वृश्चिक राशि वालों के 5वें भाव में पड़ा है, जो कि उनके लिए अनुकूल है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली के पांचवें भाव का संबंध बुद्धि, शिक्षा, कर्म, प्रेम संबंध और संतान से है. इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि कुछ ही दिनों में आपका रिश्ता तय हो जाएगा. इसके अलावा कर्मों का अनुकूल फल मिलने से कामकाजी लोगों के करियर में स्थिरता आएगी. जो जातक अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें मानसिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा कपल्स की संतान की ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है.
कुंभ राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का वक्री चाल चलना कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा क्योंकि इसका प्रभाव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में पड़ रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के दूसरे भाव का संबंध वाणी, घर के सदस्यों, धन और संचित संपत्ति से है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आप अपनी मीठी वाणी व अच्छे व्यवहार के बल पर कुछ बड़ा हासिल करेंगे. इसके अलावा घर के सदस्यों का साथ मिलने से मन संतुष्ट रहेगा. धन और संपत्ति को लेकर भी इस दौरान आप परेशान नहीं होंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
28 mins agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
21 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines