Budh Vakri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजकुमार सिंह राशि में विराजमान हैं। अगले महीने 5 अगस्त को सुबह 10:25 मिनट पर व्यापार और मित्र के कारक ग्रह बुध देव वक्री करेंगे। इस बार बुध की वक्री सिंह राशि में होगी। जहां वह 29 अगस्त तक वक्री अवस्था में रहेंगे। बुध की चाल बदलने से कई राशियों के लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग पैसों की कमी के कारण परेशान रहेंगे। वहीं कुछ राशियों के जातकों को मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस बार बुध व्रकी से किन-किन राशियों के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों की धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अनबन हो सकता है, जिसके कारण खुशी का माहौल खराब हो जाएगा। युवा इस समय कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोग उधार देने से बचें, नहीं तो पैसे डूब सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 22 अगस्त तक ये 5 राशियां होंगी मालामाल, तुला-मिथुन राशि के स्वामी बरसाएंगे धन-दौलत!
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को किसी रिश्तेदार से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग तनावग्रस्त महसूस करेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव ऑफिस के काम पर भी पड़ सकता है। आने वाले कुछ दिन बिजनेसमैन को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग अपनी खराब सेहत के कारण परेशान रहेंगे। आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की गलत चीजों में रुचि बढ़ेगी, जिसकी वजह से उनके माता-पिता का तनाव बढ़ेगा। बिजनेसमैन के शत्रु उनके काम में बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे।
तुला राशि
छात्रों को खेलकूद की प्रतियोगिता में असफलता मिल सकती है। कारोबारियों का किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आने वाले दिनों में तनाव बढ़ेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के आने वाले 6 दिन परेशानियों से भरे रहेंगे। बिजनेसमैन को बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। सिंह राशि के लोगों को संतान से संबंधित कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण तनाव बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 50 साल बाद 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, 3 दुर्लभ योग का बना महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines