Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में बुध देवता का एक विशेष स्थान है। इसी वजह से बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। इसके अलावा ग्रहों के राजकुमार को वाणिज्य-व्यापार, मौज-मस्ती और मनोरंजन का कारक ग्रह भी माना जाता है। इसलिए जब भी बुध देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, अगस्त के महीने में बुध ग्रह वक्री करेंगे। 5 अगस्त 2024, दिन सोमवार को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर मिथुन राशि के स्वामी उल्टी चाल चलेंगे। यूं तो बुध वक्री का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
वृश्चिक राशि
व्यापारियों को धन हानि हो सकती है। शादीशुदा कपल को निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में इन्वेस्ट किए गए पैसे डूब सकते हैं। फालतू चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में असफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- 4 साल बाद बना सावन पर सोमवार का महासंयोग, इन 5 राशियों के जीवन में होगा प्रेम और धन-धान्य का आगमन!
तुला राशि
जीवनसाथी के शौक पूरा करने के चक्कर में अत्यधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कारोबारी सोच-समझकर पैसों का लेनदेन करें, वरना नुकसान होने की पूरी संभावना है। शेयर मार्केट में पिछले साल जो पैसे लगाए थे, वो डूब सकते हैं। माता की सेहत ज्यादा खराब हो सकती है।
कुंभ राशि
भाई-बहनों के सामने दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा खर्चा हो सकता है। डूबते बिजनेस को बचाने के चक्कर में जमा पूंजी खत्म हो सकती है, जिसके कारण भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रियजन की हेल्थ खराब हो सकती है। यहां तक कि अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मीन राशि
पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस बंद करने की भी नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा एक्सीडेंट होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।
मिथुन राशि
बिजनेसमैन इस समय नई डील फाइनल न करें, फ्यूचर में नुकसान हो सकता है। व्यापारियों द्वारा कार तेज चलाने के कारण एक्सीडेंट हो सकता है। ये समय शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए सही नहीं है। दुकानदारों को घाटा हो सकता है और दुकान में चोरी भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों की वजह से परेशान रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आषाढ़ मास में 12 राशियों के धनवान बनने के 50 महाउपाय, जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
4 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines