Budh Uday Rashifal: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह 28 अगस्त, 2024 से उदित हो चुके हैं। वाणी, बुद्धि, विवेक, व्यापार, बातचीत, संचार, मनोरंजन आदि के स्वामी और कारक ग्रह बुध 4 अगस्त को अस्त हुए थे और वे कुल 24 दिनों तक अस्त रहे। बुध के उदय होने का यूं तो देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर व्यापक असर होंगे, लेकिन 3 राशियां इसी से बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
बुध उदय का राशियों पर पॉजिटिव असर
वृषभ राशि
बुध उदय के होने से आपकी सोच अधिक स्पष्ट और तार्किक होगी। आप जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से ढूंढ पाएंगे। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ टूर पर जाने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
बुध उदय के होने से आपकी बातचीत के कौशल में सुधार आएगा। वाणी में प्रभावशीलता बढ़ेगी। धन अर्जित करने के नए अवसर सामने आएंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आने की संभावना है। आपके लिए व्यवसाय में नए अवसर खुल सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों को कोई लाभदायक और बड़ी डील मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा।