हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Uday: इन 3 राशियों को करियर, व्यापार और नौकरी में महालाभ, ग्रह के राजकुमार का हुआ उदय!

Budh Uday: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध, 20 जनवरी, 2025 को धनु राशि में अस्त हुए थे। कुल 34 दिनों तक अस्त रहने के बाद, वे शनिवार 22 फरवरी 2025 को शाम में 7:04 बजे कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं। उनके उदय होने से 3 राशियों के जातकों के करियर, व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Uday: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बेहद महत्वपूर्ण इसलिए माने जाते हैं कि वे वाणी, बुद्धि, व्यापार, साझदारी और मित्रता, वाक्पटुता, अकाउंट, धन लाभ आदि जीवन के इन बेहद व्यवहारिक पक्षों के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। यही कारण है कि ज्योतिषियों और पंडितों की बुध ग्रह की हर गतिविधि पर खास नजर रहती है, क्योंकि उनके गोचर, वक्री-मार्गी, दिशा परिवर्तन, अस्त-उदय से इन सभी पहलुओं और सेक्टरों पर व्यापक और गहरा असर होता है।

बुध उदय का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध सोमवार 20 जनवरी, 2025 को धनु राशि में अस्त हुए थे। कुल 34 दिनों तक अस्त रहने के बाद बुध शनिवार 22 फरवरी, 2025 को शाम में 7 बजकर 04 मिनट पर कुंभ राशि में उदित हो रहे हैं। बुध ग्रह के उदय होने से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को करियर, व्यापार और नौकरी में महालाभ होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए बुध उदय का इस राशि के जातकों पर काफी अनुकूल असर पड़ने की संभावना है। इस ग्रह के उदय के प्रभाव से इस राशि की बौद्धिक क्षमता और संचार कौशल में वृद्धि होगी। नए विचार और योजनाएं आपके मन में उत्पन्न होंगी। कारोबारियों को उनके बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, धन खिंच कर आपकी और आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बुध उदय नई संभावनाओं के लिए समय अच्छा होता है। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इससे छात्रों को उनके एग्जाम, प्रोजेक्ट्स और जॉब पाने में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और यह उनकी उच्च राशि भी है, इसलिए इस राशि पर बुध के उदय होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा। बुध के उदय होने इस राशि की की विश्लेषण करने की क्षमता और तार्किक सोच (Analytical Ability and Logical Thinking) में वृद्धि होगी। किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे। यदि आप निवेश करते हैं, तो आपको निवेश से धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। धन से जुड़े मामलों में स्थिरता आने से चिंता कम होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसका सभी कार्यों पर असर होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध उदय का तुला राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि इस राशि स्वामी शुक्र बुध के मित्र हैं। बुध के उदय होने से इस राशि के लोगों की कार्यक्षमता और मैनेजमेंट स्किल (कौशल) में वृद्धि होगी। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। आपको नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने से धन लाभ भी होने के योग हैं। व्यापार से पर्याप्त आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। धन की बचत से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोग कहीं टूर पर जा सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में आपसी मतभेद दूर होंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: होली से पहले करें ये 3 खास वास्तु उपाय, रंग और खुशियों के त्योहार से पहले बढ़ जाएगी इनकम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola