बुध और सूर्य को नवग्रहों का मुख्य अंग माना जाता है। सूर्य देव जहां आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का नियंत्रण करते हैं, वहीं बुध देव कारोबार, संचार, बुद्धि, तर्क और त्वचा आदि के स्वामी हैं। इसके अलावा सूर्य देव को ग्रहों का राजा और बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है।
एक तय समय के बाद ये दोनों ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, आज से करीब 16 दिन बाद 15 मई 2025 को बुध और सूर्य देव गोचर करेंगे, जिसका गहरा व अशुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध और सूर्य गोचर के कारण आने वाले 16 दिनों तक किन तीन राशियों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
बुध-सूर्य गोचर का सही समय
15 मई 2025, वार बृहस्पतिवार को सुबह 12:20 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर के बाद बुध देव सुबह 1:07 मिनट पर शुक्र के नक्षत्र भरणी में कदम रखेंगे।
ग्रह गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव
मेष राशि
बुध और सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव 15 मई 2025 तक मेष राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। कारोबारियों की कोई जरूरी डील समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, जिसके चक्कर में उनकी बहुत बड़ी पेमेंट भी रुक सकती है। छात्र गलत संगत में फंस सकते हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में कोई बड़ा संकट जीवन में आएगा। घर-परिवार में युवाओं के कारण चिंता का माहौल रहेगा। विवाहित जातक लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और धैर्य रखने का प्रयास करें।
उपाय-
- नियमित रूप से प्रात: काल सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
कुंभ राशि
15 मई 2025 तक का समय कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। लव लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण घर का काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में दोस्तों से अनबन हो सकती है। युवाओं को थकान महसूस होगी, जिसकी वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। कारोबारियों की कुंडली में धन वृद्धि के योग नहीं हैं।
उपाय-
- सोमवार या बुधवार को व्रत रखें।
- समय-समय पर दान करें।
मीन राशि
उम्रदराज जातकों को घर की चिंता रहेगी, जिसके चक्कर में तबीयत भी खराब हो सकती है। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। कारोबारी वर्ग कार या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो 15 मई 2025 तक रुक जाइए। इससे पहले कोई भी बड़ा सौदा करना घाटे का रहेगा। यदि आपने कुछ समय पहले ही घर शिफ्ट किया है तो नई जगह पर एडजस्ट करने में परेशानी होगी। पड़ोसियों से अनबन होने की संभावना है।
उपाय-
- गाय को हरी घास खिलाएं।
- धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें और विष्णु जी को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
ये भी पढ़ें-Numerology: मुंहफट होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिना डरे कहते हैं अपनी बात!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines