Budh Shukra Yuti 2024: नवग्रहों में ग्रहों के राजकुमार बुध और धन-संपदा के कारक ग्रह शुक्र का विशेष स्थान है। ये दोनों ही ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। प्रत्येक ग्रह के गोचर का प्रभाव किसी न किसी रूप में हर एक राशि के जातक के जीवन पर पड़ता है। बुद्धि, एकाग्रता और व्यापार के कारक ग्रह बुध 21 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण बुध की समय-समय पर किसी न किसी राशि के साथ युति होती रहती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में मौदूज हैं। जहां पर वह अगले माह 13 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि इस बीच तुला राशि में बुध देव कदम रखेंगे। 13 अक्टूबर से दो दिन पहले 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर बुध देव शुक्र की राशि तुला में गोचर यानी प्रवेश करेंगे। ऐसे में तुला राशि में 13 अक्टूर 2024 तक बुध और शुक्र ग्रह एक साथ रहेंगे। वैसे तो शुक्र और बुध की युति का सकारात्मक प्रभाव कहीं न कहीं हर एक राशि के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये मिलन काफी शुभ सिद्ध होगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए ये युति लकी रहेगी।
बुध-शुक्र की युति का राशियों पर प्रभाव
सिंह राशि
तुला राशि में बुध और शुक्र का मिलन सिंह राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर ट्रिप पर भी जा सकते हैं। धन कमाने की राह में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: 29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? जानें सही तिथि और धन प्राप्ति के लिए पूजा विधि
तुला राशि
सिंह राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी शुक्र और बुध की युति लकी साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के काम से उनका बॉस खुश होगा, जिसके बाद वो वेतन बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जल्द ही किसी बड़ी कंपनी में काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 13 अक्टूबर 2024 तक विवाहित लोगों के घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।
मीन राशि
बुध गोचर से बनने वाली शुक्र और बुध की युति मीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। ग्रहों की विशेष कृपा से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। उच्च अधिकारी नौकरीपेशा जातकों के काम से खुश होंगे, जिससे कारण वो आपकी तारीफ बॉस के सामने भी कर सकते हैं। युवाओं को अपनी बौद्धिक क्षमता के बल से जीवन में बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अंक भी अच्छे आएंगे।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines