Pratiyuti Drishti 2025: बुध और शनि ग्रह, राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं. इसके अलावा कई बार ये ग्रह एक-दूसरे से ऐसी स्थिति में स्थित होते हैं, जिससे शुभ-अशुभ योग बनता है. जिस तरह गोचर का राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है, ठीक उसी तरह योग व दृष्टि का भी देश-दुनिया पर असर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2025 को देर रात 11 बजकर 15 मिनट से बुध और शनि एक-दूसरे के सामने 180 डिग्री पर आ जाएंगे यानी एक-दूसरे को प्रतियुति दृष्टि से देखेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बृद्धि, त्वचा, व्यापार और विचार का दाता माना जाता है, वहीं शनि को कर्म, न्याय, दुख और पीड़ा का कारक माना गया है. इन दोनों ग्रह की प्रतियुति दृष्टि से कई राशियों को लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं.
मिथुन राशि
बुध-शनि की प्रतियुति दृष्टि से मिथुन राशिवालों को लाभ होने की संभावना है. छोटे-से-छोटे काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाजी लोगों को वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर जगह से मुनाफा होगा. वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं, उनकी मैरिड लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी. उम्रदराज जातकों का मानसिक तनाव कम होगा और सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?
तुला राशि
17 सितंबर से बनने वाली बुध-शनि की प्रतियुति दृष्टि से तुला राशिवालों को भी लाभ होने वाला है. यदि छात्र वर्ग किसी चीज को हासिल करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक है. इसके अलावा भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम बनते जाएंगे. व्यापार में भारी मुनाफा होने से कुछ दिनों तक मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि
मिथुन और तुला के साथ-साथ मीन राशिवालों को भी 17 सितंबर से बनने वाली बुध-शनि की प्रतियुति दृष्टि से लाभ होने की संभावना है. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा. नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा, बल्कि थोड़ा खाली समय मिलेगा. इसके अलावा मैरिड लाइफ में परेशानियां उत्पन्न नहीं होंगी, बल्कि हर फैसले में जीवनसाथी का साथ मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 14 सितंबर को 6 राशियों की लव लाइफ रहेगी शानदार, पढ़ें रविवार का प्रेम राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines