सोने जैसी चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, बुध ने किया कर्क राशि में प्रवेश; जमकर बरसेगी खुशियां और धन

Budh Rashi Parivartan: गुरुवार 22 अगस्त, 2024 से बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध ग्रह का यह गोचर 5 खास राशियों के लिए सकारात्मक हो सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां और समृद्धि आने की प्रबल संभावना है?

Budh-Gochar-2024

Budh Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। बृहस्पतिवार 22 अगस्त, 2024 की सुबह 6 बजकर 22 मिनट से बुध देव सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि से निकल कर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर कर कर रहे हैं। बुध का कर्क राशि में प्रवेश ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करते हैं, तो इस व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर होता है। कर्क राशि में बुध गोचर से 5 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों के जीवन में जमकर खुशियां और धन बरसने की संभावनाएं हैं?

विज्ञापन

कर्क गोचर में बुध गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध आपके स्वामी ग्रह हैं और वे कर्क राशि बैठकर मजबूत हुए हैं। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल में निपुणता बढ़ेगी। इससे आप धन भी अर्जित कर सकते हैं। आप एक बेहद प्रभावशाली वक्ता बन सकते हैं। लेखन कौशल में निखार आएगा। ब्लॉगिंग या किसी भी तरह के क्रिएटिव कार्य में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे जो आपके व्यापार के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपकी आपकी राशि में बुध ग्रह के गोचर करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से शांत और स्थिर महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारी से लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी और आपको नई डील मिलने के प्रबल संभावना है। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। परिवार के लोगों का पूरा हेल्प मिलेगा। स्टूडेंट्स जातकों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आपकी जिज्ञासा से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। माताजी के स्वास्थ्य में सुधार होने मन शांत रहेगी। नौकरीपेशा जातक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। समय खुशियों में बीतेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उन्नति होगी। नौकरी करने वालों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए प्लान के साथ आप अपने कारोबारी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। जॉब करने वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिलेशनशिप में मधुरता आएगी।

मीन राशि

आपके उचित प्रयासों से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप व्यापार में कुछ नया प्रयोग करेंगे, जो सकारात्मक सिद्ध होगा। प्राइवेट जॉब वालों के इनकम में इजाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों की रुचि कला और संगीत के क्षेत्र में बढ़ेगी। आपके टैलेंट की कद्र होगी। लव पार्टनर के साथ लंबी टूर पर जाने का मौका मिल सकता है पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ