Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह की कृपा से जातक को करियर और कारोबार में लाभ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह किसी भी राशि में 27 दिनों तक यानि लगभग एक महीना तक रहते हैं। ऐसे में बुध धनु राशि में 27 नवंबर को प्रवेश किए थे और 13 दिसंबर को धनु राशि में वक्री अवस्था में आएंगे।
उसके बाद 28 दिसंबर को बुध धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही साल 2024 में 2 जनवरी को बुध ग्रह मार्गी होंगे। बुध ग्रह के मार्गी होने से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन आज इस खबर में जानेंगे जनवरी में बुध मार्गी का असर किन-किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 28 दिसंबर को शुक्र कर रहे हैं अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, 2024 में राजा जैसा जीवन बिताएंगे 3 राशि के लोग
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं। माना जा रहा है कि साल 2024 में बुध का मार्गी कन्या राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जनवरी 2024 से कन्या राशि के जातकों को अचानक धन का लाभ होगा। साथ ही करियर कारोबार में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। कारोबार में लाभ का प्रबल योग बन रहा है। साथ ही सहयोग से नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- विवाह के समय क्यों मिलाया जाता है कुंडली, जानें ज्योतिष कारण
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी बेहद ही सुखद परिणाम लेकर आएगा। जनवरी 2024 का महीना जातक के लिए खुशियां लेकर आ सकते हैं। बुध मार्गी से अचानक धन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ बनने का योग बन रहा है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का मार्गी बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जातक को नई नौकरी मिलने की संभावना बन सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चांदी की मूर्तियां घर में रखना शुभ या अशुभ? जानें शास्त्रीय नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 mins agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines