---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल और बुध देव आएंगे एक साथ, 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ और फायदेमंद

Budh Mangal Yuti Prabhav: मंगल-बुध की युति मेष सहित 3 राशियों के लिए शुभ और लाभ दायक है। मंगल-बुध के एक साथ आने से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए।

---खबर नीचे जारी है---

Budh Mangal Yuti Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक साथ आना खास महत्व रखता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन कर एक साथ आता है तो उसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार, 27 जनवरी को मंगल-बुध की युति होगी, यानी दोनों ग्रह एक साथ आएंगे। इस दिन रात 8 बजकर 25 मिनट पर बुध और मंगल ग्रह साथ होंगे। ऐसे में इन दो ग्रहों की युति (मिलन) तीन राशियों के लिए खास है। दो शुभ ग्रहों की युति का किन राशयों पर खास असर होगा, जानिए।

मेष

बुध-मंगल की युति से जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा। धन से जुड़ी मुश्किलों का समाधान होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छी बनेगी। बड़े भाई या पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। मंगल ग्रह की शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा अगर को मामला है तो उसका निपटारा होगा। जॉब में बॉस का साथ मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या

कन्या राशि से जुड़े लोगों को मंगल देव की कृपा प्राप्त होगी। मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव नजर आएगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी यात्रा से धन लाभ होगा। नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से साथ मधुर संबंध बना रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध-मंगल की युति शुभ है। मंगल ग्रह उन्नति और लाभ के कारक बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी मंगल देव की कृपा से खुशहाल रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मंगल का धनु राशि में ‘उदय’ 4 राशियों के लिए लकी, नौकरी में होगी तरक्की!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 17, 2024 08:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola