इस साल पार्टनर होगा अपना? वृश्चिक राशि वाले जानें पूरा लव राशिफल
Scorpio Love Horoscope 2024: वृश्चिक राशि के लिए यह साल लव लाइफ को लेकर खास रहेगा। नए साल में लव पार्टनर के कितने करीब रहेंगे? जानिए।
Edited By Dipesh Thakur

Edited By Dipesh Thakur

Scorpio Love Horoscope 2024 Hindi: राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत खास है। कुंडली में बुध-शुक्र की स्थिति शुभ रहेगी। जिसकी वजह से लव लाइफ को आगे ले जाने में सफल होंगे। लव लाइफ के लिए अप्रैल से जून का समय अच्छा नहीं है। ऐसे में इस दौरान खास सतर्क रहना होगा। अगस्त-सितंबर में एक दूसरे के करीब रहेंगे। नए साल में पार्टनर से शादी करने का विचार है तो इसके लिए उचित समय जून के बाद का होगा। आगे लव राशिफल 2024 के अनुसार, अपना पूरा भविष्यफल जानिए।
लव राशिफल 2024 के अनुसार, इस साल की शुरुआत आपकी लव लाइफ के लिए अच्छी है। दरअसल साल के आरंभ में बुध और शुक्र आपकी कुंडली के पहले भाव (घर) में रहेंगे। जबकि राहु ग्रह की मौजूदगी 5वें घर में होगी। जिसकी वजह से आप अपनी लव लाइफ को बहुत आगे तक ले जाने में कामयाब होंगे। साथ ही लव लाइफ में हर इच्छा पूरी होगी। इतना ही नहीं, इस साल लव लाइफ को लेकर बड़ा फैसला भी कर सकते हैं। नए साल में पार्नटर की मांग पूरी करनी पड़ेगी। ऐसा ना होने पर लव पार्टनर की नाराजगी दिखाई देगी।
लव राशिफल 2024 के मुताबिक, इस साल अपको अपने पार्टनर में आपके प्रति गजब का उत्साह दिखाई देगा। नए साल में आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांस का भरपूर अवसर मिलेगा।
अप्रैल-जून का समय लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं कहा जा रहा है। दरअसल इस दौरान आपकी कुंडली में राहु-मंगल एक साथ रहेंगे। ऐसे में लव पार्टनर की सेहत में गिरावट नजर आएगी। पार्टनर को शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। राशिफल 2024 के मुताबिक, जून के बाद का समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा।
लव राशिफल 2024 के अनुसार, मार्च और उसके बाद अगस्त-सितंबर का समय लव लाइफ के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस दौरान पार्टनरशिप में मजबूती नजर आएगी। एक दूजे के करीब रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस और निखार नजर आएगा।
अगर आप लव पार्टनर से शादी करना चाहेंगे तो इसके लिए अनुकूल समय तब होगा जब कुंडली में बृहस्पति की उपस्थिति सातवें घर में होगी। गुरु ग्रह की ऐसी स्थिति 1 मई 2024 को बनेगी। ऐसे में लव पार्टनर से शादी के लिए शुभ समय जून के बाद का होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: