Budh Mangal Yuti Date And Rashi Par Prabhav in Hindi: ग्रह और गोचर के लिहाज से साल 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण योग बना रहा है। जहां इस साल में एक ओर कई बड़े ग्रह अपनी राशि ही नहीं बदलेंगे, वे केवल नक्षत्र परिवर्तन ही करेंगे। वहीं अन्य ग्रह राशि तो बदलेंगे ही साथ में नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहेंगे। वहीं अब शनिवार शाम 03:48 बजे बुध ग्रह मूल नक्षत्र को छोड़कर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। साथ ही बुध ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 30 जनवरी 2024, दिन मंगलवार तक रहेंगे और इसके बाद वे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
ये भी पढ़ें : श्रीराम के लिए करें राशि के अनुसार दान, खुश होंगे भगवान
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में बुध का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यहां आज से सात दिन के बाद बुध और मंगल का युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही मंगल और बुध के बीच यह युद्ध तीन दिनों तक चलता रहेगा। मंगल और बुध ग्रह के बीच यह युद्ध 26 जनवरी को सुबह 10:44 बजे से प्रारंभ होगा और 29 जनवरी को सुबह 08:08 बजे तक चलेगा। मंगल और बुध के बीच होने वाला यह युद्ध ज्योतिष की दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अर्थात इस दौरान तीन दिनों के लिए पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में ग्रह मंडल के सेनापति मंगल और ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव की युति बनेगी।
ये भी पढ़ें : राम जी को अर्पित करें एक खास चीज, मिलेगा अक्षय पुण्य
इन तीन दिनों में बुध ग्रह और सेनापति मंगल देव तीन राशि वालों को विशेष लाभ तो देंगे ही और साथ ही सात अन्य राशि वालों को भी सामान्य रुप से लाभांवित करेंगे। इस दौरान मेष, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर मंगल और बुध ग्रह की विशेष कृपा बनी रहेगी और धन, पद-प्रतिष्ठा और करियर, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में लोगों को लाभ कराएंगे। साथ ही कुछ लोगों के लिए ये दोनों ग्रह मिलकर विदेश यात्रा के योग भी बनाएंगे। जहां लोगों को प्रॉपर्टी समेत कई अन्य स्त्रोतों से लाभ लाभ तो होगा ही। वहीं कुछ राशि वालों के लिए कठिन मेहनत करने के बाद भी लाभ नहीं दें पाएंगे।
ये भी पढ़ें : प्रभु श्रीराम की कृपा पाने के लिए बेहद खास हैं 5 ‘राम भजन’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines