Budh Mangal Yuti 2025: दिवाली पर बुध और मंगल की युति, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां और सफलता

Budh Mangal Yuti 2025: ग्रहों की चाल में परिवर्तन और राशि बदलने से सभी लोगों के जीवन पर असर पड़ता है. दिवाली पर बुध और मंगल ग्रह की युति 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकती है. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

Budh Mangal Yuti 2025

Budh Mangal Yuti 2025: 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन बुध और मंगल ग्रह की युति होने जा रही है जिससे 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. यह युति वृश्चिक राशि में 20 अक्टूबर की दोपहर को 12 बजकर 18 मिनट पर होगी. इस समय बुध और मंगल ग्रह दोनों एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर मौजूद होंगे. बुध ग्रह बुद्धि और व्यापार के कारक माने जाते हैं. वहीं मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम का कारक माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की युति से 3 राशियों को महालाभ होगा. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

बुध और मंगल की युति से इन राशियों को होगा लाभ

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल और बुध की युति से वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. कोई नई प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

विज्ञापन

जो लोग लेखन कार्य से जुड़े है उन जातकों को सफलता मिलेगी. बुध और मंगल की युति से खास धन लाभ होगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी. प्रोफेशनल लाइफ में आपको तरक्की मिलेगी.

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि वालों को लाभ मिलेगा. प्रॉप्रटी और गाड़ी लेने का सोच रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपको खास धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ