Laabh Drishti: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर 2026, मंगलवार की शाम से बुध और मंगल एक-दूसरे से 60° की दूरी पर स्थित होंगे. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के बीच बनने वाले इस खास कोणीय संबंध को ‘लाभ योग’ कहा जा रहा है. यह योग बनता है, जो कोई दो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और एकादश योग में होते हैं. यही कारण है कि इसे त्रि-एकादश योग भी कहते हैं. वेस्टर्न ज्योतिष में 60° का यह संबंध सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में, बुध को बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. वहीं मंगल ऊर्जा, साहस, एक्शन, मेहनत और आत्मविश्वास से जुड़ा ग्रह है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच 60° का संबंध बनने पर बुध की सोच और मंगल की एक्शन पावर के बीच अच्छा तालमेल बनता है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध-मंगल की लाभ दृष्टि या त्रि-एकादश योग कामकाज और आर्थिक मामलों के लिए खास माना गया है. सही समय पर फैसला लेने, नई योजना पर काम शुरू करने और अपने आइडिया को प्रैक्टिकल तरीके से लागू करने के मौके मिलते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए नई डील, क्लाइंट या प्रोजेक्ट से जुड़े अवसर बनते हैं. जॉब करने वालों को अपनी स्किल दिखाने और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं कि बुध-मंगल की लाभ दृष्टि से किन 5 राशियों की कमाई और करियर में बड़ा बदलाव आने के प्रबल संकेत हैं?
यह भी पढ़ें: Hair on Ears: अजीब लेकिन अहम संकेत है कान पर बाल का उगना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
कर्क राशि (Cancer)
बुध-मंगल की लाभ दृष्टि आपके लिए कामकाज और कमाई के मामले में नई गति ला सकती है. जॉब में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. आपकी स्किल और आइडिया की तारीफ होगी. बिजनेस में पुराने संपर्क से नया फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई प्रैक्टिकल रास्ता खुल सकता है. खर्च बढ़े तो भी सही प्लानिंग से बैलेंस बना रहेगा. लव रिलेशन में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. फैमिली में आपकी जिम्मेदारी और सम्मान दोनों बढ़ेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
इस योग से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के मौके बन सकते हैं. लंबे समय से अटकी पेमेंट मिलने की संभावना है. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट या ऑर्डर मिल सकता है. जॉब में सीनियर्स आपके काम पर भरोसा जताएंगे. कोई पुराना आइडिया अब प्रॉफिट देने लगेगा. जल्दबाजी में इन्वेस्टमेंट करने के बजाय रिसर्च जरूरी होगी. लव बर्ड्स के बीच भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. घर में किसी शुभ काम की तैयारी भी शुरू हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
बुध आपकी राशि से जुड़ा होने के कारण यह समय आपके लिए खास रह सकता है. करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बनेगी. इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. बिजनेस में नेगोशिएशन से फायदा मिलेगा. नई डील आपकी कमाई बढ़ा सकती है. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बेहतर रिजल्ट के लिए फोकस बनाए रखना होगा. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से दूरी कम होगी. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और फैसले लेने में आसानी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
बुध-मंगल का यह प्रभाव आपको प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. वर्क प्लेस पर कोई मुश्किल जिम्मेदारी आपके पक्ष में जा सकती है. मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क करने पर पहचान मिलेगी. बिजनेस में टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फायदा मिल सकता है. कमाई का नया सोर्स बनाने की कोशिश सफल हो सकती है. किसी दोस्त या पुराने कॉन्टैक्ट से उपयोगी अवसर मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग हो सकती है. फैमिली में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा.
मकर राशि (Capricorn)
यह योग आपके करियर में किसी नए चैप्टर की शुरुआत करा सकता है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो बेहतर ऑफर सामने आ सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की संभावना भी बन सकती है. बिजनेस में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा. कमाई के साथ सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आंकड़ों और डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह जांच करें. रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ भरोसा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स और युवा अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण दिशा तय कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines